ग्वालियर पुलिस की अनूठी पहल: चेकिंग में पकड़े युवक ने वॉट्सऐप पर एसपी से लगाई गुहार, बोला- सर, मेरा हेलमेट टूट गया, दुकानें बंद है पांच सौ का हर्जाना दूंगा तो बच्चों को क्या खिलाऊंगा, दस मिनट में एसपी ने पहुंचाया हेलमेट

ग्वालियर पुलिस की अनूठी पहल: चेकिंग में पकड़े युवक ने वॉट्सऐप पर एसपी से लगाई गुहार, बोला- सर, मेरा हेलमेट टूट गया, दुकानें बंद है पांच सौ का हर्जाना दूंगा तो बच्चों को क्या खिलाऊंगा, दस मिनट में एसपी ने पहुंचाया हेलमेट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Young Man Caught In Checking, Pleaded With SP On Whatsapp, Said Sir, My Helmet Is Broken, Shops Are Closed, What Will I Pay To The Children If I Pay Five Hundred Rupees, SP Arrives Helmet In Ten Minutes

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवक को हेलमेट देती ग्वालियर पुलिस।

  • गोला का मंदिर पर चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने पकड़ा था युवक को।

ग्वालियर। गोला का मंदिर चौराहे पर बगैर हेलमेट पकड़े गए युवक का यातायात पुलिस ने चालान कर दिया। युवक का कहना था कि उसका हेलमेट दो दिन पहले ही टूटा है और इस समय दुकान बंद है तो वह हेलमेट कहां से लाए। युवक की स्थिति देखते हुए पुलिस कप्तान ने साफ कहा कि नियम सबके लिए बराबर है और वह उसमें उसकी मदद नहीं कर सकते है, लेकिन आगे से चालान ना हो इसके लिए वह उसके लिए हेलमेट पहुंचा देते है। एसपी ने तुरंत ही युवक के लिए हेलमेट पहुंचाया।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी सोनू एमपीईबी में प्राइवेट वाहन चालक है और बीती शाम वह ड्यूटी से लौटकर वापस घर जा रहा था। अभी वह गोला का मंदिर चौराहे पर पहुंचा ही था कि तभी यातायात पुलिस के जवानों ने उसे रोक लिया। दस्तावेज चेक करने के बाद हेलमेट मांगा तो उसने बताया कि दो दिन पहले ही उसका हेलमेट टूट गया है और दुकान न खुलने के कारण वह हेलमेट खरीद नहीं पा रहा है। जब पुलिस अफसरों ने चालान की कहा तो उसका कहना है कि उसकी सैलरी मात्र पांच हजार है जो काफी कम है और अभी दुकान न खुलने के कारण वह नया हेलमेट नहीं खरीद सकता है और अगर वह रोजाना जुर्माना देगा तो परिवार को क्या खिलाएगा?

एसपी को व्हाट्सएप पर शिकायत

पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस कप्तान अमित सांघी से की, तो कप्तान ने साफ कहा कि नियम सबके लिए बराबर है। अगर वह गलती में है तो जुर्माना अदा करे। इस पर युवक ने 250 रुपए जुर्माने के दिए।

दस मिनट में पहुंचा हेलमेट

युवक की परेशानी को देखते हुए कप्तान ने उसे दस मिनट गोला का मंदिर चौराहे पर रूकने की कहा और इसी बीच एक जवान नया हेलमेट लेकर युवक के पास पहुंचा और युवक को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link