Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी कार चकनाचूर
सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में कार जा घुसी, हादसे में ड्राइवर घायल हुआ तो कार में सवार उसकी पत्नी ने अस्पताल जाते दम तोड़ दिया। दोनों सनावद के गांव रूपखेड़ा से अपने रिश्तेदार के यहां गमी में जा रहे थे। बैडियाँ में हाईवे पर घटना हुई।
हादसे में घायल कार ड्राइवर
सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल मां-बेटे को सनावद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 108 एंबुलेंस के ड्राइवर संजय डांगी ने बताया सनावद के पास मिर्च मंडी बैडियाँ के यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार जा घुसी। इसकी वजह ड्राइवर को झपकी लगना बताई जा रही है। हादसे में कंचन बाई पति बेरासी (40) निवासी गांव रूपखेड़ा की मौत हो गई। वही बेरासी (45) घायल हो गया। वह दोनों भीकनगांव के पास गांव बाड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां गमीं में जा रहे थे।