पोलार्ड ने 2019 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी तब संभाली थी, जब ड्वेन ब्रावो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. (Instagram)
धुरंधर क्रिकेटर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) पर अब ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खिताब बचाने की जिम्मेदारी होगी. उन्होंने साल 2019 में टीम की कप्तानी तब संभाली थी, जब ड्वेन ब्रावो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. पोलार्ड की कप्तानी में पिछले साल नाइट राइडर्स टीम ने लीग चरण में सभी 10 मैच जीते और टी-20 चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भी कब्जा किया.
BREAKING NEWS!!! @KieronPollard55 is back to lead the @TKRiders for CPL 2021. #CPL21 #CPLDraft #CricketPlayedLouder #KieronPollard pic.twitter.com/7kZeFVNj7J
— CPL T20 (@CPL) May 6, 2021
पोलार्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन में रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी संभाली थी. हालांकि आईपीएल के मौजूदा सीजन को 29 मैचों के बाद कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा. पोलार्ड ने 2020 के सीपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और 11 मैचों में 51.75 की औसत से कुल 207 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा.