- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Girl Brought From Chhattisgarh By Spending 35 Thousand, Married Rituals With Seven Rounds In The House, Bride Made Excuse Of Pain Before Euthanasia, Went To Take Medicine, Went Missing With Bride Jewelry
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- शर्म की वजह से पुलिस से नहीं की शिकायत।
शादी का लड्डू जो खाए वह पछताए, नहीं खाए वह भी पछताए.. यह कहावत शहर के गढैया मोहल्ला निवासी एक युवक चरितार्थ हो गई है। घर बसाने की चाहत में एक युवक छत्तीसगढ़ से 35 हजार रुपए खर्च करके लड़की को लाए थे। दो दिन पहले घर के अंदर सात फेरे सहित विवाह की रस्में पूरी हुई। सुहागरात के समय दुल्हन पेट दर्द का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गई। वहीं, दूल्हा अब शर्म वश किसी से कुछ कह भी नहीं पा रहा है।
बता दें कि गढ़ैया मोहल्ला में रहने वाला राजीव कुमार(परिवर्तित नाम) एल्युमिनियम सेक्शन लगाने का कार्य करता है। माता पिता के निधन के उपरांत सभी भाई अपना अपना घर बसा कर अलग अलग हो गए। ऐसे में राजीव ने भी अपना घर बसाने की चाहत में अपने किसी परिचित की मदद से छत्तीसगढ़ से 35 हजार रुपए में एक लड़की खरीदी। 4 अप्रैल, मंगलवार को घर में ही अपने निकटतम लोगों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। साथ ही जन्म- जन्म का साथ निभाने के लिए सात वचन भी लिए। इस शादी से जितना खुश राजीव था, उससे ज्यादा खुश उसके दोस्त भी थे। इसलिए दोस्तों ने राजीव की सुहागरात के लिए कमरा भी सजाया। लेकिन सुबह अचानक दुल्हन के गायब हो जाने के बाद दूल्हे के साथ साथ उसके दोस्त भी मायूस हो गए।
शादी की रस्तों को मंडप नीचे करते हुए।
दुल्हन बोली पेट में दर्द हो रहा जल्द दवा लाओ
बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे राजीव अपने कमरे में पहुंचा तो उसकी नई नवेली पत्नी बोली कि उसे पेट में दर्द हो रहा है। राजीव ने सोचा कि गर्मी की वजह से उसे पेट दर्द हो रहा होगा, इसलिए उसने टहलने के लिए बोल दिया। करीब एक घंटे बाद पत्नी बोली कि उसे आराम नहीं मिल रहा है, दवा लाओ, जिसके बाद राजीव आनन फानन में घर से निकलकर मोहल्ले की किराना दुकानों पर दवा लेने चला गया। लेकिन जब लौट कराया तो पत्नी गायब थी।
दुल्हे के कहना है कि दुल्हन लौटकर अवश्य आएगी
इस घटना के बाद पीडित दूल्हा अपने साथ हुई ठगी की किसी से शिकायत भी नहीं कर पा रहा है। वहीं उसके दोस्त भी इस घटना से हतप्रद हैं। हालांकि राजीव सभी को यही आश्वासन दे रहा है कि उसकी पत्नी कहीं नहीं गई है वह लौटकर आएगी।