Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरूवार इलाज के दौरान 18 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है। बीएमसी में दम तोड़ने वाले संक्रमित मरीजों में तीन सागर निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें गढ़ाकोटा निवासी 60 वर्षीय पुरूष, ग्राम माेठी निवाासी 65 वर्षीय महिला, खुरई निवासी 60 वर्षीय पुरूष के नाम शामिल हैं। वहीं बीएमसी में टीकमगढ़ निवासी 53 वर्षीय संक्रमित पुरूष ने भी दम तोड़ दिया। सागर में अब तक कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 298 पर पहुंच गया है।