इस हादसे में दोनों पायलट और नायब तहसीलदार घायल हो गए.
Gwalior News: ग्वालियर में दो महीने पहले भी एक विमान हादसा हो चुका है. यहां महाराजपुरा एयरबेस पर एयरफोर्स का मिग 21 बायसन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस हादसे में पायलट आशीष गुप्ता शहीद हो गए थे.
प्रशासन ने की पुष्टि ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है. खबर मिलते ही SDM अनिल बनवरिया भी अस्पताल पहुंच गए. रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर आ रहा ये प्लेन मध्यप्रदेश सरकार का है.
दो महीने पहले हुआ था हादसा ग्वालियर में दो महिने पहले 17 मार्च को एक विमान हादसा हो गया था. महाराजपुरा एयरबेस पर एयरफोर्स का मिग 21 बायसन क्रैश हो गया था. उस हादसे में पायलट आशीष गुप्ता शहीद हो गए थे. लड़ाकू मिग विमान अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था. रिफ्यूलिंग के बाद जैसे ही प्लेन ने उड़ान भरी दोपहर करीब 12 बजे ये आग के गोले में तब्दील हो गया और क्रैश हो गया था. एयरबेस से टेक ऑफ करते ही प्लेन में चिंगारी निकली और देखते ही देखते उसने भीषण आग पकड़ ली. पायलट ने प्लेन की दिशा बदली ताकि हेंगर पर खड़े विमानों को बचाया जा सके. उसी दौरान मिग प्लेन खंभे से टकराकर क्रैश हो गया था.