- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- One Month Old Male Skeleton Found In Talaiya, Built In Dharampura Farm, Deceased Not Identified
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तलैया से पुलिस ने बरामद किया नर कंकाल।
- आलीपुरा थाना का मामला, पुलिस ने कंकाल को बरामद कर पीएम के लिए भोपाल भिजवाया
छतरपुर जिले के आलीपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुरा डडिया हार स्थित खेत में बनी तलैया में नर कंकाल मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। कंकाल करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत आलीपुरा के धरमपुरा में डडिया हार स्थित काशीराम भदौरिया के खेत पर मछली पालन के लिए तलैया बनी हुई थी। गर्मी के कारण तलैया का पानी सूख गया। खेत मालिक काशीराम शुक्रवार को अपने खेत पर पहुंचे। वह तलैया के पास गए तो पानी कम होने के कारण तलैया में मानव कंकाल दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत आलीपुरा थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूप नारायण पटेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कंकाल को तलैया से बाहर निकलवाया। पंचनामा बनाकर मामले में पड़ताल शुरू की गई।
ग्रामीण के अनुसार कुछ दिन पहले घटनास्थल तलैया के पास रहने वाले मंशाराम उर्फ मंसू भदौरिया के घर लड़की की शादी थी। बरात सागर जिले के खिमलासा गांव से आई थी। इसे लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि आलीपुरा या धरमपुरा में इस माह या पिछले माह किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कंकाल बाहरी व्यक्ति का हो सकता है। आलीपुरा थाना प्रभारी रूपनारायण पटेरिया ने बताया कि कंकाल करीब एक माह से अधिक पुराना लग रहा है। मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए कंकाल को भोपाल भेज रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत का कारण पता चल सकेगा। वहीं मृतक की शिनाख्ती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।