- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Went To Withdraw Money From The Bank In Lockdown, Minor Girls Stopped On The Way, Asked To Pay A Fine Of 100 100 Rupees.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उठक-बैठक लगाती लड़कियां
- उठक-बैठक का वीडियो जारी होने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश
मुरैना(पोरसा)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्य में भांजियों से उठक-बैठक लगवाई जा रही है। यह मामला शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे का बताया जाता है। नाबालिग लड़कियां घर में शादी होने के कारण बैंक पैसा निकालने गईं थीं।रास्ते में प्रशासनिक अधिकारी खड़े थे। उन्होंने लड़कियों से लॉकडाउन में बाहर निकलने पर 100-100 रुपए जुर्माना भरने को कहा। जब लड़कियों ने जुर्माना भरने में असमर्थता जाहिर की, तो उनसे उठक-बैठक लगवाई गई। इस उठक बैठक का वीडियो आस-पास के घरों में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से ऊपर से बना लिया। वीडियो मीडिया व अफसरों के सामने जैसे ही पहुंचा, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके साथ ही कस्बे के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।
लॉक-डाउन में बाहर निकलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा युवकों से उठक-बैठक लगवाने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन नाबालिग लड़कियों से उठक-बैठक लगवाने का यह पहला मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही कस्बे के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है तथा वे वीडियो में मौजूद अफसरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।
शुभ कार्य में पहले कन्याओं को पूजते मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हर शुभ कार्य करने से पहले कन्या पूजन करते हैं। वे प्रदेश भर की लड़कियों के मामा माने जाते हैं। वे स्वयं इस बात को गर्व से कहते हैं, कि उनके राज्य में उनकी भांजियों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। लेकिन जब उनके मुख्य मंत्रित्व काल में उनके ही अफसरान उनकी भांजियों से सरेराह उठक-बैठक लगवाएंगे, तो जनता में उनके प्रति विश्वास निश्चित रुप से घटेगा।
घटना स्थल पर मौजूद अधिकारी
कह रहे लोग
वीडियों को देखकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उसमें पोरसा के मौजूदा तहसीलदार राजकुमार नागौरिया हैं, लेकिन उनके उस वीिडयो में होने की अभी पुुष्टि नहीं हुई है। मामले की हकीकत जानने के लिए जब तहसीलदार नागौरिया से बात की, तो उन्होंने कहा कि वे वीडयो में नहीं हैं। इसके साथ ही यह वीडियो अगर आज का है तो उसकी जांच कराएंगे तथा अगर नहीं है तो यह भी पता लगाएंगे कि यह वीिडयो कब का है।
वीडियों में तहसीलदार नागौरिया साफ दिखाई दे रहे हैं….
वीडियो में तहसीलदार राजकुमार नागौरिया काली शर्ट में साफ दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक पटवारी भी गंजे सिर का खड़ा है। नागौरिया झूठ बोल रहे हैं। मेरे पास सीसी टीव्ही के पूरे फुटेज हैं। समय आने पर उन्हें पेश करूंगा। मुख्यमंत्री हर शुभ कार्य से पहले कन्या पूजन करते हैं, लेकिन उनके अधिकारी कन्याओं से उठक-बैठक लगवा रहे हैं, यह प्रदेश भर की भांजियों का अपमान है।
महावीर जैन, महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी, मुरैना एवं व्यापार संघ अध्यक्ष, पोरसा
कहते हैं कलेक्टर…..
मुझे अभी मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
बक्की कार्तिकेयन, कलेक्टर
यह वीडयो पिछले साल का लगता है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
आशीष सक्सैना, संभागायुक्त, चंबल संभाग, मुरैना
कोई भी अधिकारी महिलाओं से उठक-बैठक नहीं लगवा सकता है। इस घटना से प्रदेश भर की महिलाओं का अपमान हुआ है। इस मामले की जांच की जाएगी तथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ मामला सही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी।
कमलेश जाटव, क्षेत्रीय विधायक