Triumph मोटरसाइकिल ने अपनी सबसे अफॉर्डेबल क्रूजर बाइक Bonneville Speedmaster लॉन्च की है. भारत में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 11.11 लाख रुपये है. नई Speedmaster, Bonneville Bobber पर बेस्ड है जिसे Triumph ने पिछले साल इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में लॉन्च किया था. इन दोनों ही मोटरसाइकिलों में Bonneville T120 का मोटर है. इस बाइक में 1,200CC का ट्विन सिलेंडर मोटर है. कंपनी के मुताबिक, यह मोटरसाइकिल खासतौर से उन लोगों के लिए है, जिन्हें क्लासिक Bonneville का डिजाइन तो पसंद है, लेकिन वह ज्यादा आराम चाहते हैं.