Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना कर्फ्यू में बिना वजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लेकर 8 घंटे तक खुली जेल में रखा। एक दिन पहले मोघट पुलिस ने भी इस तरह की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई, मोघट थाना टीआई बीएल अटोदे व पदम नगर थाने के नवागत टीआई बलजीतसिंह बिसेन ने कार्रवाई की। बेवजह घूमने वालों से उठक-बैठक भी लगवाई।
कहां, कितने चालान
- कोतवाली:- 75 बिना मास्क, 36 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 3 के खिलाफ 188 की कार्रवाई, 29 को खुली जेल,मोटर व्हीकल एक्ट 24 लोगों के खिलाफ
- मोघट थाना:- 51 बिना मास्क, 1 सोशल डिस्टेंस, 1 मोटर व्हीकल, 12 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 7 लोगों को कोरोना वायरस रोकथाम का नोटिस।
- पदम नगर थाना:- 10 बिना मास्क, 1 के खिलाफ 188 की कार्रवाई, 1 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 1 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।