कृषि मंत्री के दिशा-निर्देश: मूंग फसल की सिंचाई के लिए तवा बांध से निरंतर छोड़ा जाएगा पानी

कृषि मंत्री के दिशा-निर्देश: मूंग फसल की सिंचाई के लिए तवा बांध से निरंतर छोड़ा जाएगा पानी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कृषि मंत्री कमल पटेल ने जल संसाधन विभाग काे दिए निर्देश

कृषि मंत्री कमल पटेल ने तवा कमांड क्षेत्र में मूंग फसल में सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता को देखते हुए होशंगाबाद, सिवनीमालवा एवं हरदा क्षेत्र के लिए तवा बांध से छोड़े जा रहे पानी को निरंतर जारी रखने के निर्देश जल संसाधन विभाग को दिए है। उन्होंने कहा है की वर्ष 2016 की स्थिति अनुसार, न्यूनतम 17.51 मिलियन घन मीटर पानी आरक्षित रखते हुए,शेष पूरा पानी मूंग फसल में सिंचाई हेतु उपयोग में लिया जाए।

किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय से मूंग फसल फसल सिंचाई के लिए किसानों को निरंतर पानी की आपूर्ति हो पाएगी। अधीक्षण यंत्री तवा परियोजना एसके सक्सेना ने बताया कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार होशंगाबाद, सिवनी मालवा तथा हरदा क्षेत्र में मूंग की फसल के लिए सिंचाई की आवश्यकता के दृष्टिगत, तवा बांध में न्यूनतम 17.51 मिलियन घन मीटर पानी आरक्षित रखते हुए शेष पानी 3800 क्यूसेक की दर से लगातार मूंग फसल के लिए प्रदान किया जाएगा। इससे दोनों जिलों में आवश्यकतानुसार पानी की आपूर्ति हाेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link