- Hindi News
- Local
- Mp
- On The Petition Filed On The Possibility Of Spreading Infection In Jails, The High Court Asked The Petitioner How Many Care Patients Have You Taken Care Of
जबलपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर हाईकोर्ट ने जेलों में संक्रमण फैसले की आशंका पर सुनवाई करते हुए याचिका कर्ता से ही सवाल पूछे हैं। याचिका कर्ता भोपाल निवासी हैं और उन्हें 18 अगस्त को विस्तार से जानकारी प्रस्तुत करनी है।
- हाईकोर्ट ने भोपाल की याचिकाकर्ता को 18 अगस्त तक विस्तृत जानकारी पेश करने को कहा
मध्य प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण वहां कोरोना संक्रमण आसानी से फैलने की आशंका जताते हुए दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा- बंदियों की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर काफी कुछ किया जा रहा, परंतु अपराधियों को एकदम से जेल के बाहर नहीं किया जा सकता। उसके लिए एक तय न्यायिक प्रक्रिया है।
हाईकोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे से पहले खुद को भोपाल की समाजसेविका बताने वाली याचिकाकर्ता यह बताएं कि लॉकडाउन में उन्होंने कितने कोविड-19 मरीजों की देखभाल की और इस दौरान उन्होंने संक्रमित मरीजों के लिए क्या-क्या कदम उठाए? इन बिन्दुओं पर युगलपीठ ने याचिकाकर्ता को 18 अगस्त तक विस्तृत जानकारी पेश करने कहा है। यह याचिका भोपाल के तुलसी नगर में रहने वाली माधुरी कृष्णास्वामी ने दायर की है।
0