खंडवा में को-वैक्सीन नहीं: दूसरा डोज लगाने गए लोग वापस लौटें, अफसर बोले : 56 दिन के भीतर कभी भी लग सकती; निर्माता कंपनी के अनुसार 42 दिन के भीतर जरूरी

खंडवा में को-वैक्सीन नहीं: दूसरा डोज लगाने गए लोग वापस लौटें, अफसर बोले : 56 दिन के भीतर कभी भी लग सकती; निर्माता कंपनी के अनुसार 42 दिन के भीतर जरूरी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Those Who Went To Do The Second Dose, Return, The Officer Said: It Can Be Done Anytime Within 56 Days; Required Within 42 Days According To Manufacturer Company

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत बायोटेक की को-वैक्सीन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है, ताकि संक्रमण के वायरस से लड़ने के लिए लोगों में एंटीबॉडी तैयार हो सकें। सरकार दो तरह की वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। जिसमें को-वैक्सीन व कोविशिल्ड शामिल है। शनिवार को खंडवा में को-वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने गए लोगों को वापस लौटा दिया।

उन्हें बताया गया कि अभी को-वैक्सीन की डोज उपलब्ध नहीं है। इसलिए 17 मई से दूसरा डोज लग सकेगा। ऐसे में 1 अप्रैल को पहला डोज लगवा चुके लोगों का कहना है कि उन्हें 47 दिन हो जाएंगे। जबकि निर्माता कंपनी के अनुसार 42 दिन के भीतर को-वैक्सीन का दूसरा डोज लेना जरूरी है। निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने इसे अपनी इंटरनेट साइड पर पब्लिश भी किया है।

को-वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के अनुसार

को-वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के अनुसार

– खपत ज्यादा होने से बनी समस्या

जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल तंतवार ने बताया फिलहाल को-वैक्सीन नहीं है। शासन से समय-समय पर उपलब्ध तो हो रही है लेकिन जिले में खपत ज्यादा होने से कमी आई है। शनिवार की शाम तक को-वैक्सीन की खेप आने की संभावना है। 10 मई सोमवार से दूसरे डोज का वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे। यदि 17 मई तक 47 दिन भी पूरे होते है तो घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में अब तक 1 लाख 29 हजार 368 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 1 लाख 5 हजार 471 को पहला तो 23 हजार 897 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है।

कोरोना किल अभियान- भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट:घर-घर जाकर 15 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य, स्टॉक केवल 10 हजार किट का; दवाइयों का भी टोटा

– 1 अप्रैल को लगा था पहला डोज

आनंद नगर निवासी मधुबाई व जगदीश कुमार ने बताया उन्हे को-वैक्सीन का पहला डोज 1 अप्रैल को लगा था। शनिवार को अस्पताल गए तो स्टाफ ने कहा कि अब 17 मई को आना। को-वैक्सीन का दूसरा डोज 28 से 42 दिन में लेना होता है। 17 मई तक 47 दिन हो जाएंगे।

– वैसे 50 दिन बाद भी दिक्कत नहीं

संक्रमण के वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन एंटीबॉडी तैयार करती है। निर्माता कंपनियों के अनुसार 28 से 42 दिन के भीतर वैक्सीन का दूसरा डोज लेना जरूरी है। हालांकि, वैक्सीन का दूसरा डोज बूस्टर की तरह होता है। इसलिए 50 दिन बाद भी लगे तो कोई दिक्कत नहीं है। – डॉ. तेजप्रताप तोमर, एक्सपर्ट, वैक्सीनेशन

खबरें और भी हैं…



Source link