Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- पुलिस का दावा मामले की जांच में समय लगा
राजधानी में लॉकडाउन के दौरान अपराध की संख्या घट गई। इसलिए पुलिस अब धोखाधड़ी की शिकायत पर ध्यान दे रही है। भले ही वह चार साल पुराने ही क्यों न हों। यही कारण है कि छोला मंदिर पुलिस ने लोन के नाम पर महज 5400 रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत की जांच में 4 साल लगा दिए। पुलिस ने अब जाकर अज्ञात के खिलाफ FIR की है। ऐसा नहीं है कि यह एकलौता मामला है। भोपाल पुलिस ने बीते चौबीस घंटों में शहर के अलग-अलग थानों में लंबित पड़ी पड़ी धोखाधड़ी की 18 शिकायतें में से 7 में IT एक्ट और 11 में धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किए हैं।
थाना ऐशबाग
- नरेंद्र देव नगर निवासी 31 साल की लक्ष्मीबाई ने 12 सितंबर 2020 में फोन पे से खाते से 45997 रुपए निकाले जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने शुक्रवार को IT एक्ट में FIR की।
- गोविंद गार्डन निवासी अंजू खरे ने 28 अगस्त 2020 में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था और उसने गाड़ी खरीदने के नाम पर उनसे ऑनलाइन धोखाधाड़ी की।
- नवीन नगर निवासी अनुराग पंथी ने 2 फरवरी 21 में नौकरी के नाम पर 50 हजार 540 की धोखाधड़ी की शिकायत की थी।
थाना कोतवाली
- जुमेराती निवासी 20 साल की चिंटी साहू ने बताया कि उन्हें अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फिर उनसे 16 हजार रुपए खाते से निकल गए। यह रुपए धीरे-धीरे कर कर एक जुलाई 2020 से लेकर 7 मई 2021 के बीच निकाले गए।
- जुमेरती निवासी मयंक जैन ने बताया कि 30 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर बैंक खाते से कुछ जानकारी लेकर 5 हजार गायब कर दिए।
थाना टीला जमालपुरा
- टीला निवासी 51 साल के अनिल सक्सेना ने बताया कि 27 फरवरी को उन्होंने शिकायत की थी। उन्हें एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। उसने खाते की कुछ जानकारी ली, जिससे उनके पैसे निकाले गए।
- सैय्यद सज्जाद अली से जनवरी 16 में पेटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी कर पैसे खाते से निकाले जाने क शिकायत की थी।
थाना शाहजहांनाबाद
- कन्नू सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें मोटरसाइकिल बेचने के नाम पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फिर उनके खाते से 23 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह शिकायत उन्होंने 29 अगस्त 2020 में पुलिस से की थी।
थाना गौतम नगर
- शंकरलाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर मोबाइल फोन पर उनके खाते से 5 हजार रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने 3 अप्रैल 2020 में गौतम नगर पुलिस से शिकायत की थी।
थाना मंगलवारा
- सुनील मालवीय ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2020 में थाना मंगलवारा में शिकायत की थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन किया गया। धोखाधड़ी कर 16 हजार 699 उनके खाते से उड़ा दिए गए।
थाना निशातपुरा
- मनीष सिंह ने बैंक खाते से 50 हजार निकाले जाने की शिकायत 18 जनवरी 2021 में की थी। उनसे धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले गए।
- एलेक्जर गार्डन में रहने वाले सौरव गुप्ता के खाते से अक्टूबर 2020 में धोखाधड़ी कर 9 हजार रुपए निकाले गए थे।
थाना छोला मंदिर
- धर्मेंद्र शर्मा ने ने 4 फरवरी 2017 में लोन दिलाने के नाम पर 5 हजार 400 रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मामला दर्ज किया।
- पूजा सोनी ने 8 दिसंबर 2020 में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पूजा का कहना था कि उन्हें एक फोन आया था। जिस के कहने पर उन्होंने उसे कुछ जानकारी दी थी। इसके बाद उनके खाते से 35 हजार 799 निकाल लिया गए।
- पूजा सोनी ने जनवरी 2020 शिकायत करते हुए कहा था कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और फिर उनके खाते से 16 हजार निकल गए।
- थाना गांधीनगर
- प्रियंका नामदेव ने बताया कि जनवरी 2020 में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर खाता संबंधी कुछ जानकारी ली और फिर उनके खाते से 25 हजार 800 निकाल लिए गए।
थाना बैरसिया
- श्वेता सोलंकी ने बताया कि उन्हें सितंबर 2020 में अज्ञात नंबर से फोन आया। व्यक्ति ने कुछ जानकारी ली और फिर उनके खाते से 18 हजार निकाल लिए गए।
थाना ईटखेड़ी
- हरिओम विश्वकर्मा ने 30 जनवरी 2021 में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से फोन आए थे। उनसे कुछ जानकारी ली गई उसके बाद उनके खाते से 58 हजार 999 निकाल लिए गए।