इलाज के नाम पर लूट: ज्यादा कीमत पर दवा बेचने का आरोप, संचालक की शिकायत की

इलाज के नाम पर लूट: ज्यादा कीमत पर दवा बेचने का आरोप, संचालक की शिकायत की


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दवा लेने वाले व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट में शिकायत की

कोरोना इलाज की आड़ में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से लेकर निजी नर्सिंग होम में लूट मची है। मीनाक्षी चौक स्थित रॉयल मेडिकल स्टोर की शिकायत कलेक्ट्रेट में की है। शिकायतकर्ता योगेश कुमार ने बताया उसकी पत्नी के इलाज के लिए मेडिकल से 15 दिन तक दवाइयां ली जो दवाई पहले ₹700 में मिलती थी और वहीं दवाई ₹2500 में दी जा रही है। इसके अलावा पर्ची की सारी दवाई लेने के लिए भी दबाव बनाया जाता है।

इसकी शिकायत कलेक्ट्रेट में कर दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल संचालक रमीज अली ने बताया कि उनकी दुकान पर तय कीमतों में ही मेडिसिन बेची जा रही है। उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की है।

सीटी स्कैन के लिए लगी भीड़
कोरोना की जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को डाक्टर चेस्ट (छाती/फेफड़ा) की जांच कराने का सलाह दे रहे हैं। इस कारण शहर के सभी डायग्नोस्टिक सेंटर में सिटी स्कैन कराने वालों की। काफी भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में सीटी स्कैन के नाम डेढ़ से दोगुना कीमत वसूल किए जा रहे हैं। अन्य दिनों (कोरोना से पहले) जिस जांच के लिए तीन हजार से साढ़े तीन हजार लिए जाते थे। वही जांच अभी पांच से 6 हजार में हो रही है। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से हर चीज का दर निर्धारित किया गया है। लेकिन, जिस तरह से शहर में जांच के नाम पर लूट मची है, एसडीएम अादित्य रिछारिया का कहना है कि ज्यादा पैसे लेना गलत है। मरीज के स्वजनों को शिकायत करें। ऐसे संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link