Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यह वीडियो भारत का है। इसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने शेयर किया।
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे कई तरह के मीम और कमेंट पोस्ट करते रहते हैं। अब उन्होंने एक क्रिकेट खेलते हाथी का वीडियो शेयर किया है। इसमें हाथी बैटिंग करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। वहीं, कुछ लोग उसे बॉल फेंक रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में वॉन ने लिखा कि निश्चित तौर पर इस हाथी के पास इंग्लिश पासपोर्ट है। इसे इंग्लैंड भेजा जाए। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि इसे डेविड मलान की जगह टी-20 में मौका दिया जाना चाहिए। क्रिकेट खेलते हुए हाथी का वीडियो भारत के ही किसी साउथ इंडियन स्टेट का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाथी का वीडियो
सोशल मीडिया पर हाथी का क्रिकेट खेलता यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक जंगल में इस विशालकाय हाथी को बॉल फेंक रहे हैं और कुछ फील्डिंग कर रहे हैं। हाथी भी किसी मंजे हुए बल्लेबाज की तरह शॉट मारता दिख रहा है। हाथी अपने सूंड में फसें डंडे से बॉल को मारता है।
Pitch is dusty.. England players can’t play on it
— Virarsh (@Cheeku218) May 8, 2021
यूजर्स ने वॉन को वीडियो को लेकर किया ट्रोल
विरर्ष नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने वॉन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जिस जगह पर यह हाथी खेल रहा है, वह काफी डस्टी है। इंग्लैंड के प्लेयर्स यहां नहीं खेल सकते। दरअसल, इंग्लैंड के भारत दौरे पर वॉन ने अहमदाबाद और चेन्नई पिच पर टर्न को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि यह दोनों जगह की पिच 5 दिन की बल्लेबाजी के लायक नहीं थी। इसी को लेकर वॉन को खूब ट्रोल भी किया गया था।
shows more intent than Malan in t20s. could replace him.
— The Joker 🃏 (@Joker122018) May 8, 2021
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि यह हाथी वर्ल्ड नंबर-1 टी-20 बैट्समैन मलान से ज्यादा जज्बा दिखा रहा है। मुझे लगता है कि मलान की जगह इस हाथी को ही इंग्लिश टीम में मौका मिलना चाहिए।
वॉन ने IPL को लेकर BCCI का सपोर्ट किया था
हालांकि, इंग्लैंड के भारत दौरे पर ट्रोल होने के बावजूद वॉन ने IPL का सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि इससे कई हजार लोगों के चेहरे पर खुशी आएगी। इस मुश्किल घड़ी में क्रिकेटर्स लोगों की मदद कर सकते हैं।