Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहमदाबाद12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चेतन सकारिया ने अपने पहले IPL के खेले 7 मैचों में 8.22 की इकोनॉमी रेट से 7 विकेट लिए।
IPL 2021 की खोज माने जा रहे राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई का रविवार को निधन हो गया। वे कोरोना से जूझ रहे थे। पिछले हफ्ते उन्हें इलाज के लिए गुजरात के भावनगर में एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। IPL सस्पेंड होने के बाद सकारिया उनसे मिलने भी पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने IPL से मिली सैलरी को भी पिता के इलाज में लगा दिया था।
IPL सस्पेंड होते ही गुजरात लौटे सकारिया
चेतन गुजरात के रहने वाले हैं। IPL सस्पेंड होने के तुरंत बाद सकारिया दिल्ली से गुजरात लौट गए थे। उन्होंने मीडिया को बताया था कि पिता के संक्रमित होने की जानकारी उन्हें एक हफ्ते पहले मिली थी। इसके बाद IPL से मिलने वाले पैसे को पिता के इलाज के लिए भेज दिया था।
उन्होंने कहा- मैं भाग्यशाली था, क्योंकि मुझे कुछ दिनों पहले राजस्थान रॉयल्स से मेरे हिस्से का भुगतान मिला था। मैंने पैसे को घर ट्रांसफर कर दिया था, ताकि विपरीत परिस्थितियों में मेरे परिवार के काम आ सके।
चेतन के पिता ऑटो ड्राइवर थे
चेतन के पिता ऑटो ड्राइवर थे। कुछ महीने पहले ही उनके भाई ने आत्म हत्या कर ली थी। चेतन की कमाई का जरिया IPL से मिलने वाली राशि है। चेतन को 2021 के लिए हुए IPLऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था।
IPL में यह है खिलाड़ियों को भुगतान का तरीका
IPL के नियमों के तहत कैंप में शामिल होने के बाद खिलाड़ी को 30% राशि का भुगतान फ्रेंचाइजी की ओर से किया जाता है। उसके बाद टूर्नामेंट के आधे मैच खत्म होने के बाद 50% राशि दे दी जाती है।
IPL के 14 वें सीजन में 60 मैच हैं और 29 मैच खत्म हो चुके हैं। उसके बाद ही IPLको रोका गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को 60 से 70% राशि का भुगतान टीमों की ओर से किया जा चुका है। IPL खत्म होने के बाद शेष राशि का टीमें भुगतान करेंगी।
चेतन ने 7 मैचों में लिए 7 विकेट
चेतन सकारिया ने अपने पहले IPL के खेले 7 मैचों में 8.22 की इकोनॉमी रेट से 7 विकेट लिए। उन्होंने एम एस धोनी, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के विकेट लिए। वे लिस्ट-A में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हैं। इसमें उन्होंने 23 टी-20 मैचों में 7.44 की इकोनॉमी रेट से 35 विकेट लिए।