बुंदेसलीगा 2021: बार्यन म्यूनिख  ने लगातार 9 वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया;  31 बार टूर्नामेंट जीत चुकी है

बुंदेसलीगा 2021: बार्यन म्यूनिख  ने लगातार 9 वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया;  31 बार टूर्नामेंट जीत चुकी है


  • Hindi News
  • Sports
  • Bundesliga 2021 Bayern Munich Captured The Title For The 9th Consecutive Time; Has Won The Tournament 31 Times

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जर्मनी25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जर्मनी की सबसे बड़ी क्लब फुटबॉल

जर्मनी की सबसे बड़ी क्लब फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा को बार्यन म्यूनिख ने 31 वीं बार जीत लिया है। शनिवार को खेले गए मैच आरबी लीपज़िग को 3-2 से हराया। इसके साथ ही पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचकर खिताब अपने नाम कर लिया। म्यूनिख का यह लगातार 9 वां खिताब है। म्यूनिख 2012 से लगातार खिताब पर कब्जा जमा रही है। वहीं एफसी नूर्नबर्ग ने आठ बार खिताब अपने नाम किया है।

कोच हंसी फ्लिक का आखिरी मैच
बार्यन म्यूनिख को लगातार 9 खिताब दिलाने वाले को कोच हंसी फ्लिक का यह आखिरी टूर्नामेंट है। फ्लिक पहले ही बार्यन म्यूनिख के कोच पद से हट चुके हैं। उनकी जगह जूलियन नगेल्समैन लेंगे।

बार्यन म्यूनिख ने 32 में से 23 मैच जीते
बार्यन म्यूनिख पॉइंट टेबल में 32 मैच के बाद 74 पॉइंट के साथ टॉप पर है। टीम ने 32 में से 23 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं आरबी लीपज़िग के 32 मैचों के बाद 64 पॉइंट है। लीपजिग को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं वूल्फ्सबर्ग 32 में से 17 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।

स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की इस सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
म्यूनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्सकी इस सीजन में बुंदेश लीगा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 36 गोल किए। वहीं इस सीजन में उन्होंने कुल 43 गोल किए हैं। लेवांडोव्सकी के बाद ईन्ट्राच फ्रैंकफर्ट के आंद्रे सिल्वा ने 25 गोल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बोरुसिया डॉर्टमंड के एर्लिंग हालैंड ने भी 25 गोल कर तीसरे स्थान पर है। वहीं म्यूनिख की ओर से थॉमस मुलर दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 17 गोल किए।

थॉमस मुलर और डेविड अलाबा का 10 बुंदेसलीगा खिताब
म्यूनिख की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले थॉमस मुलर और डेविड अलाबा का बुंदेसलीगा में 10 वां खिताब है। जबकि फ्रेंक रिबेरि 9 बार खिताब जीत चुके हैं। इनके अलावा जेरोम बोटेंग, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, जेवी मार्टिनेज़ और मैनुअल न्युएर का यह 9 वां खिताब है।

खबरें और भी हैं…



Source link