Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेवा सहकारी समिति घोघरी के बाहर बारिश से भीगा गेंहू
- मौसम के बदले मिजाज से किसानों को हुई परेशानी
छिन्दवाड़ा . रविवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया ।दोपहर होते ही आसमां में घने काले बादलों का डेरा जम गया। तो वहीं हल्कि बूंदाबांदी भी हुई। जबकि अमरवाड़ा में करीब एक घंटे झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे । इस बेमौसम बारिश से सार्वधिक परेशानी किसानों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र की घोघरी सोसायटी में रखा सरकारी गेहूं पानी में नदी की तरह बह गया ।वर्तमान समय में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य चल रहा है। इस वर्ष खरीदी केन्द्रों की स्थिति अत्यंत दयनीय है।केन्द्रों में ना बारदाने है। ना ही अनाज का समय पर परिवहन हो पा रहा है।ऐसे में अनाज बेचने किसानों को दो से तीन दिन केन्द्र में ही बिताना पड़ रहा है।जबकि बे मौसम हो रही बारिश ने किसानों की समस्या को कई गुना बढ़ा दिया है।गौरतलब है कि धूल भरी आंधी और करीब एक घंटे की बारिश और ओले ने अमरवाड़ा क्षेत्र के लोगों को परेशान कर दिया ।। मौसम के इस बदलाव से खरीदी केन्द्रों पर खुले में रखे अनाज पर बारिश का संकट बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा क्षेत्र की घोघरी सोसायटी में गेहूं को सुरक्षित करने तिरपाल बिछाया गया था।किन्तु हवा तूफान की गति इतनी तेज थी कि तिरपाल और पन्नी फट गई।साथ ही हवा में तिरपाल उड़ गया।जिसके चलते केन्द्र में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया । इतना ही नहीं तुलने के लिए रखा गेहूं पानी में बह गया ।