- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Respected Minister ! See Social Distance About 1 Thousand People In 200 Meters To Apply Vaccine; Will Take The Infection Or Break The Chain
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा/सावन राजपूतएक घंटा पहले
वैक्सीनेशन के लिए 200 मीटर की कतार में लगी लंबी भीड़
- मंत्री को कोविड समीक्षा के बाद लक्ष्मीबाई स्कूल के कोविड केयर सेंटर ले गया प्रशासन
जिला अस्पताल के बी ब्लॉक में हो रहे वैक्सीनेशन को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का मैनेजमेंट फेल साबित हुआ है। सोमवार को कोवैक्सिन के दूसरे डोज के लिए अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 200 मीटर लंबी लाइन में 1 हजार से ज्यादा लोग ठूंस-ठूंसकर खड़े थे। अब सरकार बताए कि ये लोग संक्रमण लेकर जाएंगे या इसकी चैन तोड़ेंगे। इधर, कोविड के जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह भी सोमवार को जिले के दौरे पर थे। उन्होंने कोविड की समीक्षा के साथ महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण पर ले जाया गया लेकिन यहां नहीं ले गए।
लोगों का कहना है कि काश! मंत्री जी वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर भी व्यवस्था का हाल जान लेते। यहां लंबी कतारों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। बुजुर्ग महिला-पुरूष सभी लोग एक साथ खड़े थे।
वैक्सीनेशन के लिए लगी भीड़
बुरे हाल : ढ़ाई घंटे में आ रहा नंबर
वैक्सीन लगाने गए मोहित दीक्षित, लाड़की बाई का कहना है कि वे सुबह 9 बजे से वैक्सीन लगाने पहुंचे थे। दोपहर के 12 बज चुके है। सुबह से चाय-नाश्ता करके आए हुए थे। भूख लगने के साथ पानी की प्यास भी लगी है। लेकिन इतनी लंबी लाइन तोड़कर तो जा नहीं सकते।
देखिए, बुजुर्ग महिला लाइन में किस तरह खड़ी।