- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Two Ward Boys Tried To Kill The Woman Admitted In The Kovid Ward By Taking Oxygen Pipes And Also Pulled Off The Ear Tops.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती महिला पेशें�
- वार्ड बॉय पर आरोप लगाते हुए महिला मरीज के बेटे ने किया हंगामा
- मुरार थाना पुलिस ने शुरू की जांच
जिला अस्पताल मुरार में एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां दो वार्ड बॉय ने कोविड पेशेंट महिला की ऑक्सीजन का पाइप निकालकर मारने का प्रयास किया है। जब महिला के बेटे ने उनको देखा तो पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धक्का देकर भाग गए। जब बेटा मां के पास पहुंचा तो उनकी सांसे उखड़ने लगी। तत्काल डॉक्टर को बुलवाकर पाइप लगवाया है। इतना ही नहीं महिला के कान से सोने के टॉप्स भी वार्ड बॉय खींच ले गए हैं। घटना रविवार रात 11.15 बजे की है। सोमवार सुबह पेशेंट के परिजन ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। वह मुरार थाना पहुंचे और शिकायक की है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। दोनों वार्ड बॉय अभी गायब हैं। एक के भाई को पुलिस ने निगरानी में लिया है।

मुरार थाना में महिला का बेटा दीपक पूरी घटना बताते हुए, पुलिस अफसर डॉक्टरों से भी पूछताछ करते हुए
शहर के गुढ़ा निवासी 49 वर्षीय पूनम वीरे कुछ दिन से बीमार थीं। 8 दिन पहले उनका कोविड टेस्ट कराया था। जिसमें वह संक्रमित निकली थीं। वायरस से उनकी किड्नी और लिवर में काफी संक्रमण हो गया था। डॉक्टर ने भी उनकी स्थिति गंभीर बताकर कुछ ही दिन की जिंदगी बताई थी। जिसके बाद बेटे दीपक वीरे ने उन्हें मुरार जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया था। वहां पेशेंट के पास दीपक खुद ही देखभाल के लिए बाहर बैठे रहते थे। बाहर खिड़की से मां को देखते रहते थे। रविवार रात 11.15 बजे दीपक टॉयलेट के लिए गए। इसी बीच वहां दो वार्ड बॉय राहुल और सोनू पहुंचते हैं। जब दीपक लौटकर आया तो देखा कि यह दोनों उसकी मां को लगे ऑक्सीजन का पाइप निकाल रहे हैं। शोर मचाते हुए दीपक ने उनको पकड़ा, लेकिन दोनों वार्ड बॉय धक्का देकर भाग गए। जब दीपक मां के पास पहुंचा तो देखा कि उनके कान के टॉप्स भी नहीं हैं। तत्काल उन्होंने डॉक्टरों को मामले की सूचना दी। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन पाइप वापस लगाई। रात से ही वार्ड बॉय गायब हैं।
अस्पताल में हंगामा, थाने पहुंचा मामला
मां के साथ यह हरकत होने पर रात को ही दीपक ने हंगामा किया। किसी तरह डॉक्टरों ने उनको शांत किया, लेकिन सुबह कोई कार्रवाई नहीं होने पर दीपक ने इस मामले में फिर हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर मुरार थाना पुलिस वहां पहुंच गई। दीपक पुलिस के साथ थाने पहुंचे और यहां पूरी बात बताई। तत्काल डॉक्टरों को जिला अस्पताल से थाना बुलवा लिया गया। पुलिस ने आरोपों पर जांच शुरू कर दी है। वॉर्ड बॉय राहुल और सोनू अभी तक नहीं मिले हैं। इसी अस्पताल में वार्ड बॉय का भाई भी कर्मचारी है उसे पुलिस ने निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
-
शिवपुरी में अंधविश्वास का भंडारा: कोरोना के खात्मे का टोटका बताकर भंडारे में 500 लोग बुला लिए, पुलिस आई तो पथराव कर दिया, थाना प्रभारी सहित 7 घायल
- कॉपी लिंक
शेयर
-
ऑक्सीजन के अभाव में मर गया कल्लू: मरने के बाद स्ट्रेचर तक नहीं दे सका, अस्पताल प्रबंधन, हाथ ठेले पर उसकी लाश को एम्बूलेेंस तक ले गए उसके पिता, बोले ऑक्सीजन मिल जाती, तो आज, जिंदा होता उनका बेटा
- कॉपी लिंक
शेयर
-
छेड़छाड़ के बाद छात्रा को पीटा: घर में अकेली छात्रा पर पड़ोसी ने किया हमला, तेजाब फेंकने की धमकी देकर भागा आरोपी
- कॉपी लिंक
शेयर
-
पुलिस को देख भागा दूल्हा, पंडाल खाली: शादी से पहले बाराती बनकर पहुंची पुलिस, दूल्हा, रिश्तेदार व हलवाई भागे, पिता बोला-सिर्फ 20 रिश्तेदारों को बुलाया है, अंदर तैयार था 300 का खाना
- कॉपी लिंक
शेयर