ट्रक चालकों ने ट्रांसपोर्टर को लगाया चूना: दो ट्रक सहित डेढ़ लाख रुपए भाड़ा, 1 लाख रुपए के टायर लेकर गायब हो गए चालक

ट्रक चालकों ने ट्रांसपोर्टर को लगाया चूना: दो ट्रक सहित डेढ़ लाख रुपए भाड़ा, 1 लाख रुपए के टायर लेकर गायब हो गए चालक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Two And A Half Lakhs Of Freight Including Two Trucks, The Driver Went Missing With A Tire Of 1 Lakh Rupees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुरानी छावनी थाना पुलिस ने ट्रक चालकों पर FIR दर्ज की

एक ट्रांसपोर्टर को उसके ही ट्रकों पर चलने वाले तीन चालकों ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया है। तीनों चालक दो ट्रक, डेढ़ लाख रुपए का भाड़ा, एक लाख रुपए के टायर लेकर गायब हो गए हैं। घटना ट्रांसपोर्ट नगर पुरानी छावनी की है। परेशान ट्रांसपोर्टर को तीनों आरोपी धमका भी रहे हैं। मामले की शिकायत ट्रांसपोर्टर ने पुरानी छावनी थाना में की थी। जिस पर पुलिस ने सोमवार को FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।

पंजाब भटिंडा निवासी गुरविन्दर पुत्र जसकौर सिंह पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। पुरानी छावनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में उनका ऑफिस है। पुरानी छावनी गांव निवासी रामनिवास सिंह, भारत सिंह व हरेन्द्र सिंह उनके ट्रांसपोर्ट पर काम करते हैं। तीनों ट्रक चलाते हैं। मार्च 2021 में भारत सिंह, हरेन्द्र सिंह तथा रामनिवास सिंह उनके ट्रक नंबर PB03 AJ-9027 तथा PB03 AJ-8001 में माल भर कर निकले थे। माल अनलोड करने के बाद उन्होंने खुद को ट्रांसपोर्टर बताकर पार्टी से भाड़े के 1 लाख 54 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद वह वहां से माल भरकर वापसी के लिए रवाना हुए और ग्वालियर में पहुंचने के बाद दोनों ट्रक व भाड़ा लेकर गायब हो गए।

एक लाख रुपए के टायर भी भरे थे

ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया कि वापसी में ट्रकों में एक लाख रुपए के टायर भी भरे थे जो ग्वालियर उतारने थे, लेकिन चालक ने गायब करा दिए हैं। जब ट्रक वापस नहीं पहुंचे तो ट्रांसपोर्टर ने उनसे बात की तो वह उल्टा उससे ही रुपए मांगने लगे। जब ट्रक वापस करने के लिए कहा तो कहते हैं इन ट्रकों को भूल जा। परेशान होकर ट्रांसपोर्टर ने मामले की शिकायत पुरानी छावनी थाना में की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CSP महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link