Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 18+वालाें के लिए 12 मई दिन बुधवार से जिले में 5 केंद्राें पर वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। होशंगाबाद में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 150, शासकीय कन्या उच्चतर स्कूल सूरजगंज इटारसी में 100, आरएनएन स्कूल पिपरिया में 100, एसजेएल स्कूल सोहागपुर में 100, शासकीय उत्कृ़ष्ट विद्यालय सिवनी मालवा में 100 लाेगाें काे टीका लगाया जाएगा।
इस तरह कुल 550 पंजीकृत नागरिकों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नलिनी गौड ने बताया साेमवार काे 18+ वालाें काे होशंगाबाद में कन्या उच्चतर विद्यालय एवं इटारसी के शासकीय कन्या उच्चतर स्कूल सूरजगंज में टीकाकरण किया गया, जिसमे होशंगाबाद 140, इटारसी 97 लाेगाें काे टीका लगा। कुल 237 करे कोविड टीका लगा। गाैड ने बताया टीके पूरी तरह सुरक्षित हैं सभी जरूरी लगवाएं।
2154 ने लगवाया टीका
साेमवार काे कोविड वैक्सीनेशन में 2154 लाेगाें को टीका लगाया गया। सीएमएचओ डॉ. दिनेश कौशल ने बताया जिले की 22 सेंटराें में वैक्सीनेशन किया गया।
45+ वाले 1917 लाेगाें काे लगाए सोमवार को टीके
45+ व अधिक आयु के 1917 लाेगाें काे टीका लगाया गया। होशंगाबाद 636, सिवनीमालवा 159, इटारसी 470, सुखतवा 50, बाबई 115, सोहागपुर110, पिपरिया 240, डोलरिया 37,बनखेड़ी 100 लाेगाें को टीके लगे।