MP में द्वितीय स्थान पर भिंड पुलिस की छबि: CCTNS में प्रदेशभर के टॉप पंद्रह में भिंड के पांच थाने, फिर बैतूल से पिछड़ा जिला, दूसरे स्थान पर काबिज

MP में द्वितीय स्थान पर भिंड पुलिस की छबि: CCTNS में प्रदेशभर के टॉप पंद्रह में भिंड के पांच थाने, फिर बैतूल से पिछड़ा जिला, दूसरे स्थान पर काबिज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • In CCTNS, Five Police Stations Of Bhind In The Top Fifteen Across The State, Then Backward District From Betul, Occupied Second Place.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

  • भिंड का गोहद चौराहा थाना ने बेहतर किया काम।

मध्य प्रदेश् में अपराध को कंट्रोल करने और अपराध के बाद पीड़ित की तत्काल मदद करने में भिंड जिला अपना दबदबा बनाए हुए है। हालांकि जिला दूसरे स्थान पर है। लेकिन प्रदेश के पंद्रह टॉप थानों में भिंड जिले के पांच थानों ने अपना स्थान बनाए रखा है। इन थानों की दम पर भिंड जिले की छबि में सुधार बना हुआ है।

गौरतलब है कि CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems ) में बीते 4 मई को भिंड जिला प्रदेशभर में पहले स्थान पर आ गया था। तब से अब तक जिला लगातार टॉप में बना हुआ है। 10 मई को CCTNS की रैंकिंग में प्रदेशभर के पंद्रह थाने टॉप में भिंड के पांच थाने हैं। इन थानों में अपराध होने के बाद अपराध को नियंत्रित करने की अच्छी पहल हुई है। इन थानों में भिंड जिले का थाना सबसे अच्छी स्थिति में गोहद चौराहा थाना है जोकि प्रदेशभर के थानों में दूसरे स्थान पर है। इसी तरह नया गांव थाना पांचवें स्थान पर रहा। पावई थाना, सातवें स्थान पर, भारौली व उमरी थाना तेरहवां व चौदहवां स्थान पर रहा।

एक कदम पीछे हुआ भिंड जिला

CCTNS में भिंड जिला नौ महीने पहले 50 वें स्थान से नीचे रहता था। भिंड जिले में अपराध के नियंत्रण व आपराधिक घटनाओं के बाद तत्काल पुलिस की सक्रियता की वजह से अब टेन टॉप में बना हुआ है। इसी महीने भिंड प्रथम स्थान पर आ चुका है। हालांकि बैतूल लंबे समय पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रह रहा है। अब भिंड जिला और बैतूल जिला के बीच स्पर्धा हो रही है। मंगलवार को अब बैतूल प्रथम पर पहुंच गया है और भिंड एक कदम पीछे द्वितीय स्थान पहुंच गया है।

हेड क्वार्टडर डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा का कहना है कि जिलेभर में पुलिस के जवान अच्छा काम कर रहे है। कोविड संक्रमण के बीच अपराध घटनाओं पर कंट्रोल किए हुए है। अपराध होने के बाद तत्काल पीड़ित की मदद की जा रही है। इसलिए CCTNS में प्रदेशभर में बेहतर स्थान पर आ सके।

खबरें और भी हैं…



Source link