Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गरीबों को कपड़े बांटते निगमायुक्त
- दीनदयाल रसोई से मुफ्त करा रहे भोजन
मुरैना। गरीबों की मदद के लिए हमें पहले आना होगा, तभी हम दूसरे से अपेक्षा कर सकते हैं। यह कहना है जिले के निगमायुक्त अमरसत्य गुप्ता का। वह दीनदयाल रसोई के माध्यम से हर दिन गरीबों को नि:शुल्क भोजन करा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक सैकड़ा लोगों को कपड़े बांटे। कोरोना काल में जहां मध्यमवर्गीय लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब, जिले के जिम्मेदार अफसर भी आगे आ गए हैं। निगमायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने इसकी पहल कर दी है। दीनदयाल रसोई के माध्यम से वे लगातार गरीबों को नि:शुल्क भोजन करा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दोपहर 1 बजे के लगभग एक सैकड़ा गरीबों को कपड़े बांटे निगमायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने भास्कर को बताया कि आज, हर क्षमतावान व्यक्ति को चाहिए कि वह गरीबों की मदद के लए आगे आए। उन्होंने आज लगभग एक सैकड़ा गरीबों को कपड़े बांटे हैं। पहले उन्होंने पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह की कोठी के पास बने गरीबों के झोपड़ों के पास जाकर कपड़े बांटे। बाद में मेला ग्राउण्ड में पहुंचे तथा वहां लोहा पीटने वाले समुदाय के लोगों को कपड़े वितरित किए।
दीनदयाल रसोई द्वारा स्टेशन पर भोजन करते गरीब
दीनदयाल रसोई में अब, मिल रहा मुफ्त भोजन
मेला ग्राउण्ड पर बनी दीदयाल रसोई पर आमतौर पर प्रति थाली 10 रुपए शुल्क है। नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपस में भोजन के लिए कलेक्शन कर लिया है। इससे अब किसी व्यक्ति को खाने का पैसा नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने चलित दीनदयाल रसोई के तीन दल बनाए हैं। इस दल में 8 युवक हैं, जो मेला ग्राउण्ड व स्टेशन पर भोजन कराते हैं।
गरीबों को कपड़े बांटते निगमायुुक्त
प्रतिदिन कराया जा रहा 400 से 500 लोगों को भोजन
निगमायुक्त ने बताया कि दीनदयाल रसोई के द्वारा प्रति दिन 400 से 500 लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है। मेला ग्राउण्ड में खुले की समस्या है। आंधी-पानी में लोग भींग सकते हैं। यह तय किया है कि बस स्टेण्ड पर बने टीन शेडों के नीचे भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भोजन कराया जा रहा है।
सहयोग के लिए आगे आ रहे सामाजिक संगठन
निगमायुुक्त ने बताया कि, उनकी पहल से कुछ सामाजिक संगठन भी मदद करने को आगे आ रहे हैं। इन संगठनों ने आर्थिक मदद की बात कही है। उनकी मदद से दीनदयाल रसोई को हमेशा चालू रखा जाएगा।