- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Congress Spokesperson Coronavirus Update; Hospital Mishave With Durgesh Sharma In Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस तरह उन्होंने परिजनों को परिचितों को मैसेज किया था।
- कमलनाथ तक ने अस्पताल प्रबंधन से बात की, मानीटरिंग कर रहे
भोपाल के फ्रेक्चर अस्पताल में भर्ती 55 साल के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के एक मैसेज के बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने मंगलवार रात करीब 3 बजे परिजनों को वाट्सऐप मैसेज किया। इसमें उन्होंने लिखा- रातभर से ऑक्सीजन सेचुरेशन का रस्सियों से हाथ पैर बांधकर इलाज किया जा रहा है मेरा। मुझे मारा पीटा गया। रात भी एक बूंद पानी भी नहीं दिया। अभी।
यह मैसेज उन्होंने परिजनों के साथ ही कांग्रेस नेताओं को भी किए। उसके बाद से सभी हरकत में आ गए। परिजन और कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंच गए। इधर परिजनों का कहना है कि वे ठीक हैं। वे सिर्फ परेशान हैं। परेशानी में इलाज को ठीक से नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने रात को साढ़े तीन बजे फोन किया था। रात को ही आ गया था। अभी भी आया हूं। वो सिर्फ परेशान हैं और…
कमलनाथ कर रहे मॉनीटरिंग
कांग्रेस पार्टी ने एक बयान जारी कर बताया कि दुर्गेश शर्मा के इलाज की पहले दिन से मानीटरिंग कमलनाथ द्वारा की जा रही है। प्रतिदिन डॉक्टर से चर्चा , जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराने से लेकर, हर संभव मदद के पूरे इंतजाम किए गए हैं। उनके द्वारा भेजे गए हर मैसेज पर फौरन फॉलो किया गया है। कल ही उनका यह मैसिज आया था कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। वो बस थोड़ा घबरा रहे है , इलाज में सहयोग नहीं कर रहे है , ऐसा डॉक्टर का कहना है। उनका जो भी इलाज चल रहा है , परिवार की सहमति से चल रहा है।
धनोपिया बोले फोन पर चर्चा हुई
इधर कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने कहा कि हम उनसे फोन पर नियमित चर्चा भी कर रहे है। मेरी हॉस्पिटल के डॉक्टर साहब से बात हुई है और उन्होंने यही बताया है कि वो अभी ICU में हैं। हालत स्थिर है, उनसे इलाज का विशेष ध्यान रखने के लिए निवेदन किया गया है।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता का बयान- दुर्गेश की तबियत में सुधार है
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा की तबियत में सुधार हो रहा है। वे आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कांग्रेस के सभी प्रवक्ता उनके परिजनों के संपर्क में हैं। दुर्गेश के बेटे ने जानकारी दी है कि अस्पताल के वातावरण से हुई बैचेनी के कारण शर्मा आक्सीजन मास्क हटा लेते थे ,जो उनके उपचार के लिए अत्यंत आवश्यक है। मीडिया में चल रही कतिपय खबरें भ्रामक हैं। उनके स्वास्थ्य में परिजनों के अनुसार उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है।