20 हजार वैक्सीन बुधवार को लगेंगी: इंदौर मेें कुल 114 केंद्रों पर लगेगा टीका, इनमें से 31 केंद्रों पर 6640 डोज 18+ वालों को लगेंगे

20 हजार वैक्सीन बुधवार को लगेंगी: इंदौर मेें कुल 114 केंद्रों पर लगेगा टीका, इनमें से 31 केंद्रों पर 6640 डोज 18+ वालों को लगेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Madhya Pradesh Indore Coronavirus Vaccination Latest Update; 20000 People Including 18 Plus Age Group

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

बुधवार को भी 20 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से साढ़े 6 हजार डोज 18+ वालों को लगेगा। इसके लिए 31 केंद्र भी बनाए हैं। बुधवार से ग्रामीण में 10 केंद्र बंद कर दिए। वहीं, 80 से अधिक केंद्रों पर 45+ वालों को वैक्सीन लगेगी। दूसरा डोज वालों को ही अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। गुरुवार से 18+ वालों के लिए सुबह 9 से 11 के बीच स्लॉट बुकिंग के लिए खोले जाएंगे।

इंदौर में कोविशील्ड के 6-7 हजार डोज ही बचे हैं। लिहाजा, सेकंड डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। 18+ वालों को तो को-वैक्सीन लगवाई जा रही है, जिनकी संख्या में आज से इजाफा किया जा रहा है। 31 केन्द्रों पर 6640 वैक्सीन लगेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के मुताबिक आज 114 केन्द्रों पर करीब 20 हजार वैक्सीन लगना है। वहीं 18+ में शिकायत आ रही थी कि आधी रात के बाद भी 15 सेकंड में स्लॉट बुकिंग हो जाती है। इसकी जांच भी करवा रहे हैं।

इंदौर में अब तक 8 लाख टीके लगाए गए हैं

इंदौर में पिछले पांच माह से किए जा रहे वैक्सीनेशन में अभी तक 8 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 68 हजार 781 फ्रंटलाइन वर्कर और 73 हजार 888 हेल्थ वर्कर सहित अन्य टीके आम जनता को लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मुताबिक 16 जनवरी से लेकर 8 मई तक कुल 4173 हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रथम डोज तथा 32 हजार 152 हेल्थ वर्करों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इसी प्रकार 43 हजार 865 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज तथा 24 हजार 916 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज लगाया गया है।

इसी प्रकार, 45 से 56 वर्ष उम्र वाले 3 लाख 94 हजार 76 लोगों को प्रथम डोज तथा इसी उम्र के 43 हजार 317 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका हैं। 60+ वालों वाले कुल 2 लाख 28 हजार 395 लोगों को प्रथम डोज और इसी उम्र के 64 हजार 965 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। 18 से 44 वर्ष वाले कुल 2905 लोगों को प्रथम डोज लगाया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link