- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- 232 Positive Cases Found In Rewa District On The Fifth Day, 309 Patients Arrived In Their Homes After Getting Healthy, Now 2890 Active Cases
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रीवा के जेपी नगर में बने कोविड सेंटर का निरीक्षण करते कोविड प्रभारी मंत्री।
- शहर से गांव की ओर गई संक्रमण की दर, बुधवार को 1492 सैंपल में 232 संक्रमित मिले
देश प्रदेश में जानलेवा हो चुके कोरोना वायरस के बीच रीवा जिले के लिए राहत की खबर है। यहां लगातार पांचवे दिन तीन सैकड़ा से कम केस मिले है। इसके पहले 1 मई से लेकर 7 मई तक लगातार तीन सौ से उपर पॉजिटिव केस मिल रहे थे। फिर 8 मई को 297 संक्रमितों के साथ मरीजों का संख्या कम हुई। जो 9 मई को 263, 10 मई को 251, 11 मई को 249 और 12 मई को घटते हुए 232 तक पहुंच गई।
बता दें कि बुधवार को जारी कोरोना बुलेटिन में 1492 जांच में 232 पॉजिटिव आए हैं। जो आरटीपीसीआर के 651 सैंपल में 146 तो एंटीजन के 841 सैंपल में 86 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं जिलेभर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 2890 है। जबकि 309 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी तक 14355 कुल पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जहां स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 11398 है। हालांकि सरकारी रिकार्डों में अभी तक महज 67 मौतें ही हुई हैं। वहीं, मृत्यु के नए प्रकरण सिर्फ दो आए हैं।
मई माह में आए केस
1 मई 346
2 मई 339
3 मई 330
4 मई 341
5 मई 301
6 मई 309
7 मई 313
8 मई 297
9 मई 263
10 मई 251
11 मई 249
12 मई 232
कुल केस 3571
(स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट के आधार पर)
कोविड प्रभारी मंत्री ने जेपी कोविड सेंटर का निरीक्षण
जिले के कोरोना मामलों के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल राज्यमंत्री पिछड़ावर्ग अल्पसंख्यक कल्याण एवं ग्रामीण विकास ने कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेपी सीमेंट प्लांट परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल में बनाये गये 400 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी तथा जेपी प्लांट के अधिकारियों को अच्छी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में उपचार, भोजन एवं अन्य व्यवस्थायें दुरूस्त रखें। इस सेंटर में सामान्य लक्षणों वाले तथा होम आइसोलेशन के कोरोना पीडि़त भर्ती किये जायेंगे। जेपी सीमेंट प्लांट प्रबंधन ने प्रशासन के सहयोग से कोरोना पीडि़तों के उपचार के लिये सराहनीय योगदान दिया है। वे इसके लिये प्रबंधन बधाई का पात्र है।
संक्रमित की तुलना में अधिक रोगी हुए स्वस्थ
कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट तथा कोरोना पीडि़तों के रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। रीवा जिले में 11 मई को संक्रमित व्यक्तियों की तुलना में स्वस्थ हुये कोरोना पीडि़तों की संख्या अधिक रही। इस दिन 1517 कोरोना नमूनों की जांच में 249 नमूने पॉजिटिव पाये गये। जिले में इस दिन उपचार के बाद 346 कोरोना पीडि़त स्वस्थ होकर अपने घर गये। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14 हजार 123 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें से उपचार के बाद 11 हजार 89 व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 2 हजार 969 एक्टिव प्रकरण हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट लगातार घटते हुए 16.14 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह रिकवरी रेट लगातार बढ़ते हुए 78.52 प्रतिशत हो गया है। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रकरणों में धीरे-धीरे कमी आ रही है।