Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अंश हैप्पीनेस सोसायटी के आर्ट टु गेदर कल्चरल प्रोग्राम में बुधवार को संगीतमयी शाम हुई। आर्टिस्ट रौनक जैन ने बॉलीवुड के गाने पेश किए। वहीं कार्यक्रम को भूमिका ने होस्ट किया। कार्यक्रम में आर्टिस्ट रौनक ने हम रहें या न रहें, इश्क तो कायम रहे, ये तड़प मंजूर है चाहे जो आलम रे….सुनाया। बाद में, हम जो चलने लगे है, चलने लगे हैं ये रास्ते मंजिल से बेहतर लगने लगे हैं ये रास्ते… गाना सुनाया।
अगली कड़ी में,वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है, वो कल भी साथ-साथ थी वो आज भी करीब है… सांग पेश किया। जैसे जैसे श्रोता संगीतमय होते रहे वैसे वैसे संगीत का दौर बढ़ता गया। अगली कड़ी में सुनाया कि अर्जिया सारी मैं चेहरे पर लिख के लाया हूं, तुम से क्या मांगें तुम खुद ही समझ लो…, फिल्मी सांग को अपनी अंदाज में सुनाया।