साफ-सफाई: बारिश से पहले शहर के बड़े नालों की सफाई का काम शुरू

साफ-सफाई: बारिश से पहले शहर के बड़े नालों की सफाई का काम शुरू


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिवनी मालवा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगरपालिका द्वारा प्रशासक व अनुविभागीय अधिकारी अखिल राठौर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा के निर्देश पर निकाय क्षेत्र में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के समस्त नालों की साफ-सफाई का कार्य जे सी वी मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें व्यास कॉलोनी, वार्ड नंबर 8, भीलपुरा, वार्ड नंबर 7, आईटीआई से व्यास कॉलोनी से बहने वाला नाला, वार्ड नंबर 8 पिपरिया कला रोड, वार्ड नंबर 10 के नालों की सफाई की गई।

मुख्य नपा अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शहर में बाढ़ की स्थिति निर्मित ना हो साथ ही बरसात के पानी की निकासी सही तरीके से हो सके। इस लिए नगर में नालों के सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। शहर के सभी रहवासियों से अपील की है कि अपने घर से निकलने वाले कचरे को खाली प्लाट में ना डालें। इसे नपा के स्वच्छता वाहन में ही डालें ताकि शहर को कचरा मुक्त करने में सभी का सहयोग प्राप्त हो सके। इसमें नपा के स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, तकनीकी उपयंत्री राहुल शर्मा, प्रभारी सफाई जमादार नरेंद्र गौहर के साथ-साथ सफाई कर्मचारी उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं…



Source link