- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Investigation Of Kovid Was Being Done In Ujjain Without Permission, The Administration Did Not Inform Even The Positive Patients, The Officers Registered The Case And Sealed The Diagnostic Center.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच करने पहुंचे अफसर।
उज्जैन फ्रीगंज स्थित पाटीदार डायग्नोस्टिक पर बिना परमिशन के कोविड का एंटीजन टेस्ट हो रहा था।इसकी सूचना प्रशासन को भी नहीं दी गई। इसके बाद जब जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। गुरुवार को एसडीएम संजय साहू, सीएसपी हेमलता अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने मिलकर पाटीदार डायग्नोस्टिक को बंद करवाकर सील कर दिया। धारा 188 में भी मामला दर्ज किया गया। प्रशासन की टीम ने इसके अलावा एक बेकरी सहित अन्य चार दुकानों पर भी कार्रवाई कर धारा 188 में मामला दर्ज किया। साथ ही सभी दुकानों को भी सील कर दिया।
उज्जैन फ़्रीगंज स्थित पाटीदार डायग्नोस्टिक पर बिना परमिशन के कोविड संदिग्ध मरीजों की जांच एंटीजन टेस्ट बिना परमिशन करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा बड़ी लापरवाही ये भी की जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी उनकी जानकारी भी प्रशासन को नहीं दी जा रही थी। इस बात की शिकायत मिलते ही एसडीएम संजय साहू, तहसीलदार अभिषेक शर्मा, सीएसपी हेमलता अग्रवाल ने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर पाटीदार डायग्नोस्टिक पर जांच की तो शिकायत सही पाए जाने पर उसे सील कर दिया। धारा 188 में मामला भी दर्ज कर लिया।
आपको बता दे कि गांवों में संक्रमण की रफ़्तार से अब शहरों में जांच केन्द्रों पर भारी भीड़ दिखाई देती है। इसी कारण निजी जांच केन्द्रों पर टेस्ट करवाने के बाद मरीज ना तो घर में बंद रहता है और ना ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करता है। इसी कारण संक्रमण की रफ़्तार कम नहीं हो रही है।
चार अन्य दुकानों को भी सील किया गया
चेकिंग के दौरान फ्री गंज की ही दुकान मैजिक ओवन बेकरी, मॉल वी मार्ट, किराना दुकान को भी सील किया है। ये सभी प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर लगातर चोरी छुपे अपनी अपनी दुकानों से सामान बेच रहे थे। फिलहाल टीम ने सभी दुकानों को सील कर दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 में मामला दर्ज किया है। एसडीएम संजय साहू ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की है।
जांच के दौरान चर्चा करते अफसर।