FADA की रिपोर्ट: वित्‍त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत में वाहन पंजीकरण 8 साल में हुआ सबसे कम

FADA की रिपोर्ट: वित्‍त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत में वाहन पंजीकरण 8 साल में हुआ सबसे कम


नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस की दूसरी लहर का बुरा असर एक बार फिर ऑटो सेक्‍टर (Auto Sector) पर पड़ना शुरू हो गया है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत में कुल वाहन पंजीकरण (Vehicle Registration) में 29.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ये गिरावट पिछले 8 साल में सबसे ज्‍यादा है. वित्त वर्ष 2019-20 में 2,17,68,502 वाहनों के मुकाबले वित्त वर्ष 2020-21 में 1,52,71,519 वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन ही हुआ. वाहनों के हर सेगमेंट में सालाना आधार पर दर्ज हुई गिरावट फेडरेशन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 के 27,73,514 वाहनों के मुकाबले वित्त वर्ष 2020-21 में 23,86,316 यात्री वाहनों का पंजीकरण हुआ. वहीं, वित्त वर्ष 2020 के दौरान 1,68,38,965 दोपहिया वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन हुआ, जबकि वित्‍त वर्ष 2021 के दौरान ये आंकड़ा घटकर 1,15,33,336 रहा. वित्त वर्ष 2020 के 7,19,594 तिपहिया वाहनों के मुकाबले वित्‍त वर्ष 2021 के दौरान 2,58,174 तिपहिया वाहनों का ही पंजीकरण हुआ. वाणिज्यिक वाहनों के मामले में भी वित्‍त वर्ष 2021 खास नहीं रहा. वित्त वर्ष 2020 के 8,81,114 वाणिज्यिक वाहनों के मुकाबले इस बार 4,48,914 का ही पंजीकरण हो पाया. ये भी पढ़ें- अब इस क्रिप्‍टोकरेंसी को मिला Elon Musk का साथ! लिस्‍ट होने के पहले दिन 70% बढ़े दाम, जानें भारत में कैसे करें निवेशसिर्फ ट्रैक्‍टरों के रजिस्‍ट्रेशन में हुई 16.11 फीसदी बढ़ोतरी वित्‍त वर्ष 2020-21 के दौरान सिर्फ ट्रैक्टरों के रजिस्‍ट्रेशन में 16.11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान 6,44,779 ट्रैक्टरों का रजिस्‍ट्रेशन कराया गया. वित्त वर्ष 19-20 के दौरान 5,55,315 ट्रैक्टर का पंजीकरण हुआ था. इस आधार पर कहा जा सकता है कि ट्रैक्टर को छोड़कर हर सेगमेंट में वित्त वर्ष 2021 के दौरान गिरावट दर्ज की गई है. दोपहिया वाहनों में 31.51 फीसदी, तिपहिया में 64.12 फीसदी, वाणिज्यिक वाहनों व यात्री वाहनों में 13.96 फीसदी की गिरावट आई. मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल में वाहनों के मासिक पंजीकरण में 28.15 फीसदी की गिरावट आई है. मार्च 2021 में 16,49,678 वाहनों का पंजीकरण हुआ. वहीं, अप्रैल में 11,85,374 वाहनों का ही पंजीकरण हुआ. ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर एक्सचेंज से खरीदें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड! जानें कैसी हैं मुनाफे को लेकर उम्‍मीदें
अप्रैल 2021 में ट्रैक्‍टर समेत सभी सेगमेंट में आई है गिरावट सालाना आधार पर जहां ट्रैक्‍टरों के रजिस्‍ट्रेशन में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, अप्रैल 2021 में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट आई. मार्च 2021 में 69,082 ट्रैक्टर का पंजीकरण हुआ, जो अप्रैल में घटकर 38,285 रह गया यानी इसमें 44.58 फीसदी की गिरावट रही. इसी तरह दोपहिया श्रेणी में 27.63 फीसदी, तिपहिया श्रेणी में 43.11 फीसदी, यात्री वाहन श्रेणी में 25.33 फीसदी, कमर्शियल वाहन श्रेणी में 23.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.





Source link