ICC Test Rankings: टीम इंडिया को खतरा, न्यूजीलैंड एक मैच जीत छीन सकता है नंबर 1 की कुर्सी

ICC Test Rankings: टीम इंडिया को खतरा, न्यूजीलैंड एक मैच जीत छीन सकता है नंबर 1 की कुर्सी


टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से खतरा, छिन सकती है नंबर 1 टेस्ट रैंकिंग (फोटो-एएफपी)

आईसीसी की सालाना टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में भारत एक बार फिर पहले नंबर पर है, लगातार पांचवीं बार ऐसा हुआ है. हालांकि टीम इंडिया की नंबर 1 की कुर्सी को न्यूजीलैंड से बड़ा खतरा है.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का जलवा बरकरार है. आईसीसी की सालाना टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में विराट कोहली की टीम एक बार फिर नंबर 1 पर बनी हुई है. ऐसा लगातार पांचवें साल हुआ है जब टीम इंडिया नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज है. रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिससे उसे 18 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. वैसे आपको बता दें टीम इंडिया की नंबर 1 रैंकिंग को न्यूजीलैंड से ही सबसे बड़ा खतरा है. न्यूजीलैंड की टीम अगर अपनी अगली टेस्ट सीरीज जीतेगी तो वो टीम इंडिया को नंबर 1 की कुर्सी से हटा सकती है. न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का आगाज 2 जून से होगा. बता दें न्यूजीलैंड की टीम अगर इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में हरा देती है तो वो नंबर 1 टेस्ट टीम बन जाएगी और भारतीय टीम दूसरे नंबर पर लुढ़क जाएगी. वहीं अगर इंग्लैंड ने दूसरा मैच जीत लिया तो भारत एक बार फिर नंबर 1 हो जाएगा. इसका मतलब ये है कि न्यूजीलैंड को नंबर 1 टेस्ट टीम बनने के लिए इंग्लैंड को सीरीज में हराना होगा. वैसे अगर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हरा दिया और वो नंबर 1 टीम बन गई तो भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत हासिल करनी होगी. इस खिताबी मुकाबले को जीतने के बाद ही टीम इंडिया दोबारा नंबर 1 टेस्ट टीम बन पाएगी.









Source link