IMC Indore News Update: Nagar Nigam (Municipal Corporation) Safai Karmi Holiday Tomorrow in Madhya Pradesh Indore | कल निगम के सफाईकर्मी रहेंगे अवकाश पर, शहर के नागरिक और अधिकारी करेंगे सफाई

IMC Indore News Update: Nagar Nigam (Municipal Corporation) Safai Karmi Holiday Tomorrow in Madhya Pradesh Indore | कल निगम के सफाईकर्मी रहेंगे अवकाश पर, शहर के नागरिक और अधिकारी करेंगे सफाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • IMC Indore News Update: Nagar Nigam (Municipal Corporation) Safai Karmi Holiday Tomorrow In Madhya Pradesh Indore

इंदौर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2019 में जब इंदौर के सफाई मिश्र छुट्‌टी पर थे तो जनता सफाई का जिम्मा संभाला था। तब तत्कालीन निगमायुक्त आशीष सिंह ने लगाई थी झाडू।-फाइल फोटो

  • बैंक, अस्पताल, स्वंय सेवी संगठनाें के सैकड़ाें लोगों के हाथों में होगी झाडू
  • नगर निगम ने जारी की 85 वार्डों में सफाई व्यवस्था की सूची

आज गोगानवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार हर साल इस अवसर पर रात को निकलने वाले जुलूस के कारण निगम के सफाईकर्मी अगले दिन अवकाश मनाते हैं। इस बार कोरोना के कारण जुलूस की अनुमति तो नहीं मिली है, लेकिन सफाईकर्मी अगले दिन अर्थात शुक्रवार को छुट्‌टी पर रहेंगे। इसके चलते शुक्रवार की सफाई व्यवस्था शहर के नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों के जिम्मे होगी। जैसे स्वच्छता में नं. 1 शहर के लिए सफाई आदत बन चुकी है, उसी की मिसाल पेश करने के लिए शुक्रवार को हर गली और मोहल्ले में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन, नेता सफाई व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

निगमायुक्त प्रतिभा पाल के अनुसार शुक्रवार की सफाई के लिए शहर के प्रबुद्धजनों के साथ ही एनजीओ द्वारा लोगों को सफाई अभियान में जोड़ा गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सभी वर्ग के लोगों ने झाड़ू उठाने के लिए पहल की है। शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हो इसके लिए निगम के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधि, रहवासी संगठन, बाजार संगठन, बैंक, एनजीओ व अन्य सुबह 7 बजे से शहर के प्रमुख बाजारों, क्षेत्र में निकलेंगे।

बैंक कर्मचारी, डॉक्टर और व्यापारियों के हाथों में होगी झाडू
शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शहर के प्रमुख बाजारों और क्षेत्रों में सफाई करने के लिए बैंक कर्मचारी, डॉक्टर्स, व्यापारी और एनजीओ के कार्यकर्ता उतरेंगे। जानकारी के अनुसार बापट से एमआर-10 तक सफाई के लिए एचडीएफसी बैंक के 7 कर्मचारी, ऑनडोर के 10 लोग, श्याम शक्ति वेलफेयर सोसायटी के 25 लोग, ब्रज विहार के 5 लोग, नाहर हॉस्पिटल के दो डॉक्टर, मुरलीवाला के 3 लोग, श्री स्वीट्स के 3 लोग और सोनू फ्रूट्स के 3 लोग मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जो दुकान-प्रतिष्ठान जहां स्थित हैं उनके कर्मचारी और मालिक उसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संभालेंगे।

0



Source link