केविन पीटरसन भी आईपीएल में खेल चुके हैं. (केविन पीटरसन इंस्टाग्राम)
आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे मैच सितंबर में होने की संभावना है. लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बचे 31 मुकाबलों के लिए इंग्लिश खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने पर असमर्थता जाहिर कर दी है. इस दौरान टीम को इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं.
It’s going to be v interesting to watch how the ECB handle this issue around not allowing it’s best players to play IPL, if it’s rescheduled.When I went up against ENG, I was alone.This time, it’s all their best branded players!If they stand together, they’ll play IPL!
— Kevin Pietersen (@KP24) May 12, 2021
ऑयन मॉर्गन तो केकेआर के कप्तान हैंइंग्लैंड के सभी बड़े खिलाड़ी बेन स्टोक्स से लेकर ऑयर्न मॉर्गन तक आईपीएल में खेलते हैं. इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर जैसे अन्य खिलाड़ी भी टी20 लीग में खेल रहे हैं. माॅर्गन तो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं. इन खिलाड़ियों को लीग से करोड़ों रुपए की कमाई होती है. कई काउंटी टीमों ने सितंबर में आईपीएल के बचे मुकाबले कराने का प्रस्ताव दिया है. यह भी पढ़ें: राशिद खान ने क्यों कहा- बच्चे की हत्या सबसे बड़ा अपराध, अफगानिस्तान की भी याद दिलाई न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के भी खेलने की संभावना कम
इंग्लैंड के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के भी खेलने पर आशंका है. सितंबर में म पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में सीरीज खेलेगी, जिस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान केन विलियमसन, मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट सहित कई कीवी खिलाड़ी आईपीएल में नजर नहीं आएंगे. न्यूजीलैंड को सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे रद्द या स्थगित नहीं किया जा सकता.