4 दिन में 41 कंटेनमेंट एरिया: मुख्य शहर नहीं कॉलोनियों में फैला वायरस, 82 प्रतिशत कंटेनमेंट कॉलोनी एरिया में बने

4 दिन में 41 कंटेनमेंट एरिया: मुख्य शहर नहीं कॉलोनियों में फैला वायरस, 82 प्रतिशत कंटेनमेंट कॉलोनी एरिया में बने


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डोंगरे नगर में कंटेनमेंट क्षेत्र बनाते कर्मचारी।

  • घर-घर सर्वे में दलों को मिले 230 से ज्यादा सर्दी-खांसी के मरीज

कोरोना वायरस मुख्य (पुराने) शहर की बजाय कॉलोनियों में ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इसका प्रमाण है चार दिन में शहर में बने 41 कंटेनमेंट एरिया। इनमें से 82 प्रतिशत कॉलोनियों में भी बने हैं। यह बताता है कि रहवासी बाजार इलाकों में संक्रमण का असर ज्यादा नहीं है। इसके चलते आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर सर्वे के लिए मैदान में उतारा गया है।

इनके आंकड़े भी कम चौकाने वाले नहीं हैं। तीन दिन में 49 वार्ड में अब तक 190 से ज्यादा सर्दी-खासी, जुकाम और बुखार से बीमार सामने आ चुके हैं। इलाज के लिए इन्हें तत्काल दवाइयां दे दी गई हैं ताकि मर्ज कोरोना में तब्दील न हो। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम साफ कह चुके हैं कि जिन्हें सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार हो रहा हो, वे कोरोना मरीजों की तरह ही आइसोलेशन में रहकर इलाज करें। इससे खुद के साथ परिवार भी सुरक्षित रहेगा।

ऑक्सीजन की सप्लाई के साथ सैनिटाइजेशन कर रहे

कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए नगर निगम की टीम लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट से भरकर कॉलेज पहुंचा रही है। आयुक्त सोमनाथ झारिया इसकी निगरानी कर रहे हैं।

इसके अलावा सफाई में नाकाम रहने वाले कामथेन एजेंसी से भी गुरुवार को सफाई व्यवस्था की कमान उप स्वच्छता पर्यवेक्षक विराट मेहरा ने संभाल ली है। सफाई एजेंसी के कर्मचारियों से अब वहीं सफाई करवाएंगे। इसके अलावा निगम के 5 कर्मचारी हैंड मशीनों से लगातार कॉलेज के अंदर और बाहर सैनिटाइजेशन कर रहे हैं।

11 और कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए

गुरुवार को राजस्व और नगर निगम की टीम ने 11 और कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए। इनमें टाटा नगर, तेजा नगर, प्रताप नगर एक्टेंशन, ऑफिसर्स कॉलोनी, थावरिया बाजार, ब्राम्हणों का वास, वेदव्यास कालोनी, गुलमोहर कॉलोनी, डोंगरे नगर, मोहन नगर और सुमंगल गार्डन के पास वाले मोहल्ले को बंद दिया गया। अधिकांश इलाकों में दो से चार मरीज हैं। 10 मई को सबसे पहले शहर में 5, 11 मई को 13 और 12 मई को 12 कंटेनमेंट बनाए जा चुके हैं। इस बीच दो दिन पहले सिर्फ शास्त्री नगर साई मंदिर के साइड वाली गली में बनाया कंटेनमेंट क्षेत्र खोला गया है। इसके अलावा सभी बंद हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link