सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो ने कांग्रेस ने बीजेपी की साजिश बताई है.
वायरल फोटो में भोपाल (Bhopal) के बोर्ड ऑफिस चौराहे में कमलनाथ (Kamal Nath) और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ (Nakulnath) की बड़ी सी होर्डिंग दिखाई गई है जिसमें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी जा रही हैं. कांग्रेस ने इस फोटो को फेक बताया है.
जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई यह सवाल खड़ा होने लगा कि आखिर स्वतंत्रता दिवस पर कमलनाथ और नकुल नाथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं क्यों दे रहे हैं ? बीजेपी नेताओं ने तो यहां तक भी कह दिया कि कांग्रेस को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में फर्क ही नहीं मालूम. सियासी बयानों से इतर हकीकत जानने के लिए कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंच गए. धीरे-धीरे पत्रकारों का जमावड़ा भी सच की पड़ताल में बोर्ड ऑफिस पहुंच गया.
क्या है सच्चाई ?
जब इस वायरल तस्वीर की न्यूज़ 18 ने पड़ताल की तो पूरा माजरा समझ आ गया. दरअसल, यह तस्वीर सोशल मीडिया में फेक तरीके से वायरल हुई थी. जिस जगह पर 15 अगस्त से पहले नकुल नाथ और कमलनाथ के गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए पोस्टर वाली तस्वीर वायरल हुई थी वहां पर हकीकत में एक निजी बैंक की होर्डिंग लगी है. अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि हो सकता है कि जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई वह पुरानी हो या फिर उसमें छेड़छाड़ की गई हो.ये भी पढ़ें: Rajasthan: सुलह के बाद कांग्रेस का यू-टर्न, भंवर लाल और विश्वेंद्र सिंह का निलंबन किया रद्द
ये भी पढ़ें: 20 मार्च 2020 के इस ट्वीट से MP कांग्रेस की ‘फजीहत’, ट्रोल आर्मी जमकर कर रही कमेंट
कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार
वायरल तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स ? किस तरह फ़ेक होर्डिंग के माध्यम से जानबूझकर झूठ परोसने में लगी हुई है. पहले जयवर्धन सिंह के इसी तरह नक़ली पोस्टर लगवाए और अब स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस का फ़ेक होर्डिंग ? भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस की ओर से फेक तस्वीर वायरल करने के आरोपों को निराधार बताया है.