- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Prithvi Shaw; Delhi Capitals And India Cricketer Prithvi Shaw Stopped By Police For Not Having An E pass
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने IPL 2021 सीजन के 8 मैच में 308 रन बनाए। इस दौरान 3 फिफ्टी भी जमाई।
टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, इसी बीच गोवा जाने के दौरान उन्हें पुलिस ने रोक लिया था। वे बगैर ई-पास के लॉकडाउन के बीच गोवा जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने पृथ्वी शॉ को करीब एक घंटे रोके रखा। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने रिक्वेस्ट भी की, लेकिन पुलिस अधिकारी नहीं माने।
दरअसल, टीम इंडिया को 18 जून को साउथैम्प्टन में न्यूजीलैंड से टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद इंग्लैंड से उसी के घर में 5 टेस्ट की सीरीज भी होगी। दोनों सीरीज के लिए पृथ्वी शॉ का टीम इंडिया में सिलेक्शन नहीं हुआ है। इसी बीच वे छुट्टी मनाने के लिए गोवा निकल गए।
मौके पर तुरंत ई-पास बनवाया
21 साल के पृथ्वी शॉ कोल्हापुर होते हुए गोवा जा रहे थे। उनके पास जरूरी ई-पास नहीं था। उन्होंने अधिकारियों से विनती की तो उन्हें थोड़ा समय दिया गया। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने तुरंत मोबाइल से ई-पास बनवा लिया और पुलिस ने उन्हें जाने दिया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 1 घंटे से ज्यादा का समय लगा।
पृथ्वी शॉ ने इस IPL सीजन के 8 मैच में 308 रन बनाए
कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचा रखा है। ऐसे समय में पृथ्वी शॉ का गोवा में छुट्टी मनाने जाना थोड़ा चौंकाने वाला है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3,43,144 नए मामले सामने आए। इस दौरान 4 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके। कोरोना के कारण ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन को भी बीच में रोक दिया गया। पृथ्वी शॉ लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हैं।
इस IPL सीजन के 8 मैच में उन्होंने 308 रन बनाए। इस दौरान 3 फिफ्टी भी जमाई। इतने अच्छे फॉर्म के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। उन्होंने अब तक कुल 46 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 24.65 की औसत से 1134 रन बनाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट और 3 वनडे खेले। इस भारतीय ओपनर ने अब तक टेस्ट में एक शतक के साथ 339 रन बनाए। उनके नाम वनडे में 84 रन दर्ज हैं।