शादियां रोकने अलर्ट मोड़ में प्रशासन: शादी में जोड़ रखी थी भीड़, पुलिस पहुंची तो पत्तल लेकर भागे मेहमान, दो घंटे में खत्म की शादी की रस्में

शादियां रोकने अलर्ट मोड़ में प्रशासन: शादी में जोड़ रखी थी भीड़, पुलिस पहुंची तो पत्तल लेकर भागे मेहमान, दो घंटे में खत्म की शादी की रस्में


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Crowd Had Added To The Wedding, When The Police Arrived, The Guests Ran Away With The Plates, The Wedding Rituals Ended In Two Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गणेशपुरा में शादी पर कार्रवाई

  • चीनोर के छीमक में पुलिस और मुरार के गणेश पुरा में जिला प्रशासन ने दी शादी समारोहों में दबिश

शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर शादियां और सामूहिक विवाह सम्मेलनों को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड़ में नजर आई है। जहां से भी शादी समारोह की सूचना मिली वहां प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल पहुंची। चीनोर के छीमक गांव में शादी चल रही थी। पुलिस पहुंची तो यहां मेहमान अपनी-अपनी पत्तलें लेकर भागने लगे। पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे के पिता को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही दो घंटे में पूरी शादी खत्म कराने के बाद FIR भी दर्ज की है। इसी तरह SDM मुरार पुष्पा पुषाम ने मुरार के गणेशपुरा में दो लड़कियों की शादी में पहुंचकर एक घंटे में पूरा कार्यक्रम निपटवाया है। साथ ही दुल्हनों के पिता पर FIR के निर्देश दिए हैं।

छीमक में पुलिस को देखते ही शादी का पंड़ाल खाली हो गया

छीमक में पुलिस को देखते ही शादी का पंड़ाल खाली हो गया

पुलिस को देख भागे मेहमान, एक घंटे में समेटा सामान

  • ग्वालियर के चीनोर स्थित छीमक गांव में कालीचरण सिंह के घर में शादी थी। बेटी की शादी थी। सारा कार्यक्रम दिन में ही होना था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रतिबंध के बाद भी छीमक गांव में शादी हो रही है, जबकि आसपास के गांव में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैला है। इस पर थाना प्रभारी दीपक गौतम टीम के साथ वहां पहुंचे। वहां मेहमानों की दावत चल रही थी। लोगों की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी वह अपनी-अपनी पत्तलें उठाकर भाग गए। मिनटों में पूरा पंडाल खाली हो गया। अंदर हलवाई पंड़ाल में पुलिस पहुंची तो वहां करीब 200 लोगों का खाना बना रखा था। पुलिस ने खाना जब्त किया। दो घंटे में पूरी शादी कराकर दूल्हा दुल्हन को विदा किया। साथ ही दुल्हने के पिता पर FIR दर्ज की गई है।

नागिन डांस पर चल रहा था डांस, पुलिस को देख भागे

  • इसी छीमक गांव में एक अन्य स्थान पर देवेन्द्र पुत्र उत्तम सिंह परिहार के घर पर भी शादी का आयोजन चल रहा था। लड़की की शादी थी दोपहर में ही बारात आ गई थी। शादी में दो दर्जन लोग बीन की धुन पर नागिन डांस कर रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। यहां पुलिस ने दुल्हन के पिता देवेन्द्र को कड़ी फटकार लगाई। यहां भी सिर्फ एक घंटे में शादी की सारी रस्में पूरी करवा दी गईं।

SDM ने अपने सामने करवाए फेरे

  • उपनगर मुरार के गणेशपुरा गांव में किसान लोकमन सिंह के घर में दो बेटियों नीलम और हेमवती की शादियां थीं। शुक्रवार दोपहर SDM मुरार पुष्पा पुषाम को सामूहिक विवाह की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ वहां पहुंची। टीम को देखकर गांव के लोग भाग गए। वहां काफी भीड़ भाड़ लगी थी। SDM ने खुद दोनों लड़कियों के फेरे अपने सामने करवाएं और एक घंटे में सारी रस्में पूरी करवाकर शादी का सामान समेटने के निर्देश दिए। साथ ही दुल्हनों के पिता लोकमन व मां सोमवती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शादी में सिर्फ 20 से 30 लोग ही बुलाए थे। अंदर 200 से ज्यादा लोगों का खाना बना मिला। इस पर FIR के निर्देश दिए हैं।
SDM मुरार के पहुंचने से पहले भागा हलवाई आनन-फानन में खाली किए हलवाई के बर्तन

SDM मुरार के पहुंचने से पहले भागा हलवाई आनन-फानन में खाली किए हलवाई के बर्तन

खबरें और भी हैं…



Source link