शेफाली वर्मा की तारीफ सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने की थी. (Instagram)
हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखने वालीं शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने कम उम्र में ही क्रिकेट को अपनी पसंद बनाया और इसी खेल में करियर बनाने की सोची. उन्होंने 15 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था. शेफाली बचपन में अपने से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ खेलती थीं.
Thank you sir for your kind words and support! I’ll keep giving my best for the team sir 🇮🇳🙂 @sachin_rt https://t.co/eFjs352l27
— Shafali Verma (@TheShafaliVerma) February 28, 2020
Appreciate your kind words sir. Your support means a lot to us. Thank you @virendersehwag sir 🙂🇮🇳 https://t.co/OTNWAJJ7lL
— Shafali Verma (@TheShafaliVerma) February 28, 2020
बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो शेफाली का करार हो गया है और WBBL के कार्यक्रम को जारी करते समय इसकी घोषणा की जाएगी. शेफाली अभी नाबालिग हैं, इसलिए लीग में खेलने के लिए उनके पिता को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने की जरूरत होगी. शेफाली के अलावा इस लीग से भारतीय टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर (सिडनी थंडर) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (ब्रिसबेन हीट) और हरफनमौला वेदा कृष्णामूर्ति (होबार्ट हरिकेन्स) भी जुड़ी हुई हैं.
It was nice meeting you too, Shafali.Hearing from you on how you had travelled all the way to Lahli to see my last Ranji Game & now seeing you play for India is amazing.
Keep chasing your dreams because dreams do come true.Enjoy the game and always give your best. 👍— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 12, 2020
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिला टी20अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज शेफाली इस साल के अंत में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की 100 गेंदों की घरेलू प्रतियोगिता ‘द हंड्रेड’ के पहले सत्र में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करेंगी. पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण रद्द किए गए ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट का आयोजन अब 21 जुलाई से होगा. शेफाली के लिए द हंड्रेड छोटे फॉर्मेट में पहला विदेशी टूर्नामेंट होगा.इसे भी पढ़ें, भारत की शेफाली वर्मा और राधा यादव WBBL डेब्यू को तैयार 15 साल की उम्र में ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वालीं शेफाली ने अब तक भारत के लिए 22 टी20 मैचों में 148.31 के स्ट्राइकरेट के साथ 617 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं. उन्होंने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और पहले ही मुकाबले में खाता खोले बिना आउट हो गई थीं लेकिन अगले ही मैच में 46 रन बनाए. उन्होंने लखनऊ में खेले गए पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 30 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली थी.