- Hindi News
- Local
- Mp
- IRCTC Kerala Special Offer; Special Work From Hotel Package Launched By IRCTC
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IRCTC ने रेल यात्रियों के लिए विशेष पैकेज देने जा रहा है। – प्रतीकात्मक फोटो
- https://www.irctctourism.com या IRCTC पर्यटन मोबाइल ऐप से बुकिंग
IRCTC ने वर्कम फ्रॉम होम करने वालों को केरल में एक विशेष ऑफर लांच किया है। इसमें work from hotel नाम दिया गया है। इसमें यात्री के लिए यात्रा बीमा, वाई फाई सहित और भी आकर्षक सुनिधाएं दी जाएंगी। होटल के कमरों में एक अलग तरह का ताजा और आरामदायक माहौल के साथ कार्य करने वालों के लिए यह विशेष पैकेज लांच किया है। कार्य करने के साथ-साथ आराम, आनन्द और सुरक्षा का अनुभूनत ले सकते हैं। होटलों की सूची में से अपनी पसंद का स्थान चुन सकते हैं। यात्रा शुरू करने के लिए “यात्रा करने वाले पर्यटक” मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, मारारी (एलेप्पी), कोवलम, वायनाड, कोचीन के बीच गंतव्य चुन सकते हैं।
पैकेज की अवधि कम से कम 5 रातें
पैकेज की अवधि न्यूनतम 5 रातों के लिए होगी, जिसे बढाया जा सकता है। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य स्थानों के लिए भी इसी तरह के पैकेज तैयार करने का प्रयास किए जा रहे हैं। 5 रात रुकने के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज 10 हजार 126 रुपए से शुरू होता है। इसमें डिसइंफेक्टेड कमरे, सभी को 3 बार भोजन, दो बार चाय/कॉफी, वाई फाई ,वाहन के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थान, यात्रा बीमा शामिल हैं। यात्री https://www.irctctourism.com या IRCTC पर्यटन मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और iOS के माध्यम से पैकेज ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।