Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ टीम के बैटिंग कोच माइकल हसी।
IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कोरोना को हरा दिया है। उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वे रविवार को अपने घर ऑस्ट्रेलिया लौट सकेंगे। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के लिए अच्छी खबर नहीं आई। उनका लगातार दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।
साहा का क्वारैंटाइन समय भी बढ़ा दिया गया है। उन्हें टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हालांकि, उन्हें अपना फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। टीम इंडिया पहले 18 जून को न्यूजीलैंड से साउथैम्प्टन में टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेगी।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे हसी
इससे पहले हसी और साहा का पहला कोरोना टेस्ट 4 मई को पोजिटिव आया था। इसी दिन IPL 2021 को भी बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था। चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने कहा कि हसी अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्हें रविवार को घर भेजा जाएगा। यह देखना होगा कि वे किस तरह से लौटते हैं। वे मालदीव होते हुए या डायरेक्ट भी ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 15 मई तक भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है।
सभी खिलाड़ी अपने घर लौटे
वहीं, टूर्नामेंट से जुड़े सभी घरेलू और विदेशी खिलाड़ी अपने घर लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मालदीव के रास्ते घर भेजा गया। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टोक्यो होते हुए अपने देश लौटे। बांग्लादेश के दो प्लेयर शाकिब अल हसल और मुस्तफिजुर रहमान डायरेक्ट बांग्लादेश पहुंचे। सभी खिलाड़ियों को चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा गया।