हाईवे पर मौत की टक्कर: एनएच-30 पर रोड पार करते हुए दंपती को कार ने कुचला, अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में पलटने से ड्राइवर भी घायल

हाईवे पर मौत की टक्कर: एनएच-30 पर रोड पार करते हुए दंपती को कार ने कुचला, अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में पलटने से ड्राइवर भी घायल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Car Was Crushed By The Couple While Crossing The Road On NH 30, The Driver Was Also Injured Due To Uncontrolled Overturning In The Roadside Field

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद खेत में पलटी कार।

एनएच-30 पर धनगवां के पास शुक्रवार 14 मई की शाम 7.15 तेज रफ्तार कार ने कोहराम मचा दिया। कार ने रोड पार कर रहे दंपती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार भी रोड किनारे पलट गया। ड्राइवर को पुलिस ने घायल हालत में दबोच लिया।

सिहोरा टीआई गिरीश धुर्वे ने बताया कि धनगवां गांव के सामने पेट्रोलपंप के पास ये हादसा हुआ। दंपती की पहचान मौके पर जमा भीड़ ने छन्नीलाल भूमिया (55) और दुधिया बाई (50) के रूप में हुई। ग्रामीणों से पता चला कि दोनों दो साल से अपनी ससुराल में रह रहे थे। दोनों खेत से काम कर एक साथ लौट रहे थे कि तभी कार की चपेट में आ गए।
टक्कर मारने के बाद खेत में पलटी कार
पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। दंपती को टक्कर मारने के बाद कार भी रोड से बहकते हुए किनारे खेत में जा पलटी। कार कटनी की ओर से आ रही थी। कार एमपी 20 सीके 4263 का ड्राइवर हर्षित राज (29) निवासी शास्त्रीनगर घायल हो गया। सिहोरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link