IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए कप्तानी की दौड़ में शिखर के साथ हार्दिक भी शामिल

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए कप्तानी की दौड़ में शिखर के साथ हार्दिक भी शामिल


श्रीलंका दौरे पर कप्तानी के लिए हार्दिक पंड्या का नाम भी आ रहा सामने (PIC: AFP)

श्रीलंका दौरे पर अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और ऑलराउंडर से विशेषज्ञ बल्लेबाज बने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ही भारतीय कप्तानी की दौड़ में बने रहेंगे.

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) यदि श्रीलंका के जुलाई में होने वाले सीमित ओवरों के दौरे तक फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और ऑलराउंडर से विशेषज्ञ बल्लेबाज बने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ही भारतीय कप्तानी की दौड़ में बने रहेंगे. भारत के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ श्रीलंका में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलेंगे. इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड में रहेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने रविवार को कहा था कि भारतीय टीम शीर्ष खिलाड़ियों के बिना जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा (India vs Sri Lanka) करेगी. कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ”अभी यह स्पष्ट नहीं है कि श्रेयस श्रीलंका दौरे तक पूरी तरह से फिट हो पाएंगे या नहीं. आमतौर पर इस तरह की चोट के ऑपरेशन और रिहैबिलिटेशन में लगभग चार महीने का समय लगता है.” पिता की मौत के बाद होटल में रो रहे थे मोहम्मद सिराज, जानिए विराट ने गले लगाकर क्या कहा?उन्होंने कहा, ”यदि श्रेयस उपलब्ध रहते हैं तो वह कप्तान पद के लिए स्वत: पसंद होंगे.” उनके बाद आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन और मैच विजेता हार्दिक पंड्या कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं. अधिकारी ने कहा, ”शिखर का दो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन रहा है जिनमें हाल में स्थगित किया गया टूर्नामेंट भी शामिल है. वह सीनियर बल्लेबाज है और चयन के लिए उपलब्ध रहेगा. वह कप्तानी का मजबूत दावेदार है. इसके अलावा पिछले आठ वर्षों में उसने भारत की तरफ से भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.” बाएं हाथ के खिलाड़ी को एशिया कप 2018 संस्करण में भारत के उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया था, जबकि रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थे. हालांकि, 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे जब भारत रोहित शर्मा (सीमित ओवरों के उपकप्तान) के बिना था, तब धवन फेवरेट नहीं थे. फिलहाल शिखर धवन पूरे फॉर्म में हैं. आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 380 रन बना चुके थे. रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में शिखर धवन का अनुभव और हर परिस्थिति में शांत-सकारात्मक रहने की क्षमता उन्हें इस पद का उम्मीदवार बनाती है. धवन ने भारत के लिए 142 वनडे में 5977 और 65 टी20 में 1673 रन बनाए हैं. टीम इंडिया क्यों है सबसे ताकतवर? सौरव गांगुली ने बताए 5 कारण
जहां तक हार्दिक का सवाल है तो सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनकी मैच विजेता की छवि को कम करके नहीं आंका जा सकता है. उन्होंने कहा, ”हां, हार्दिक ने हाल में मुंबई इंडियंस और भारत की तरफ से गेंदबाजी नहीं की, लेकिन वह टीम के लिए तुरुप का इक्का है. प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ियों में वह अपने साथियों से काफी आगे है. और कौन जानता है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से वह अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे.”









Source link