खंडवा में अभी राहत नहीं: 22 मई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू,, पूर्व की तरह लागू रहेगी पांबदियां; वैज्ञानिक तरीके से कोई छूट नहीं

खंडवा में अभी राहत नहीं: 22 मई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू,, पूर्व की तरह लागू रहेगी पांबदियां; वैज्ञानिक तरीके से कोई छूट नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Corona Curfew, Extended Until May 22, Will Continue To Apply As Before; No Relaxation In Scientific Way

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

17 मई तक प्रदेश भर में लागू कोरोना कर्फ्यू के बीच खंडवा में अब 22 मई तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। आदेश एडीएम शंकरलाल सिंघाड़े की कोर्ट ने जारी किए है। फिलहाल किसी प्रकार की राहत नहीं रहेगी। पूर्व की तरह पाबंदियां लागू रहेगी। हालांकि, संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम है, सीएम की मंशानुसार जिला क्राइसिस मैनेजमेंट किसी प्रकार की वैज्ञानिक तरीके से छूट को लेकर हल नहीं निकाल पाया है।

जारी आदेश में बताया गया कि 15 मई की रात 7 बजे से 22 मई तक संपूर्ण खंडवा जिले की भौगोलिक सीमा में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। अस्पताल, नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। सब्जी विक्रेता ठेले के माध्यम से गली-मोहल्लों में जाकर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खरीदी-बिक्री कर सकेंगे। दूध व आरओ वाटर के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में अधिकृत किराना व्यवसायी किराना सामान की होम डिलेवरी कर सकेंगे। पूर्व की तरह सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

– 239 कोरोना केस एक्टिव है

जिले में अब तक 3941 मरीज पॉजिटिव आ चुके है। 89 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 239 केस वर्तमान में एक्टिव है।

खबरें और भी हैं…



Source link