Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कटनी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत लमतरा फाटक के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि कुठला थाना अंतर्गत पहरुआ गांव निवासी अनंत राम काछी अपने छोटे भाई के साथ जमीन देखने के लिए बाइक पर सवार होकर कन्हवारा गया था। जहां से लौटने के दौरान लमतरा फाटक के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसके कारण नरेन्द्र कुमार काछी और दूसरी बाइक पर सवार सज्जन कुशवाह की मौत हो गई। जबकि संजय काछी और अनंत राम काछी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।