शाहीन अफरीदी ने ट्वीट किया है. (Shahid Afridi, Shaheen Afridi/Instagram)
कुछ महीने पहले खबर आई थी कि शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी अक्सा का निकाह जल्द ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) से होगा
एक यूजर ने शाहीन से पूछा कि भाई आपकी तो सगाई भी नहीं हुई अभी तक, ये बच्चा किसका है. वहीं एक यूजर ने पूछा कि मिसेज अफरीदी कहां हैं. बात अगर शाहीन और अक्सा की शादी की करें तो शाहीन के पिता अयाज खान ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि अक्सा जब पढ़ाई पूरी कर लेगी, उसके बाद दोनों का निकाह होगा.
पाकिस्तान के पत्रकार एहतिशाम उल हक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शाहीन अफरीदी जल्द ही शाहिद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं.पत्रकार एहतिशाम उल हक के ट्वीट के मुताबिक, ‘दोनों ही परिवारों ने ये रिश्ता कबूल कर लिया है और जल्द ही शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की सगाई होने वाली है. सगाई के बाद दो साल के अंदर दोनों की शादी होगी