नई दिल्ली. पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है. पिछले दो सप्ताह में रोज तीन लाख से भी ज्यादा मामले आ रहे हैं. मेडिकल सिस्टम के अलावा, गरीब लोग भी इस मुश्किल समय के दौरान संघर्ष कर रहे हैं. इस मुश्किल समय में कई क्रिकेटर्स भी मदद के लिए आगे आए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उनमें से एक हैं, जो इस मुश्किल समय में लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: इरफान पठान इंस्टाग्राम )