Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नरीक्षण कने जाते केन्द्रीय मं�
- श्योपुर में लगेगी पौने दो करोड़ की सीटी स्कीन मशीन
मुरैना। मुरैना में एक प्लांट तो पूर्व से लगा हुआ है, दो प्लांट और लगायें जायेंगे। इसके अलावा अम्बाह, पोरसा, जौरा, सबलगढ़ में शीघ्र ऑक्सीजन प्लांट लगायें जायेंगे। जिसमें दो ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से होंगे और 3 ऑक्सीजन प्लांट औद्यौगिक इकाई संस्थाओं के सहयोग से स्थापित किये जायेंगे। जो 60-60 मरीजों के हिसाब से बनकर तैयार होंगे। यह बात शनिवार को मुरैना सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही।
इस मौके पर उन्होंने जनप्रतिनििधयों की तरफ कटाक्ष करते हुए कहा, कि कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी करना चाहिये। यह कोरोनाकाल एक महामारी है, इसमें सभी को अपनी जिम्मेदारी समझकर नियमों का पालन करना चाहिये।
सीटी स्केन मशीनें लगाई जाएंगी
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अम्बाह और सबलगढ़ के लिये सिटी स्केन मशीन लगाई जायेंगी। इससे लोंगो को स्वास्थ्य सुविधायें उन्हें ब्लाॅक स्तर पर मिल सकेंगी। इसके लिये उन्हें जिले के लिये भाग दौड़ न करनी पड़ेगी।
सकिर्ट हाउस पर चर्चा करते केन्द्रीय मंत्री
यह जन प्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस अवसर पर जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, नगर निगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता, एसडीएम आरएस बाकना, तहसीलदार अजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लोगों को घर से बाहर निकालकर जांच कराएं
केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व बनता है कि वे कोविड के महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता निभायें। जो लोग अपना टेस्ट नहीं करा रहे है, जो लोग घरों में छिपकर सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार की जांच कराने में डर रहे है या वैक्सीनेशन नहीं करा रहे है। उन लोंगो को प्रेरित करें और उन्हें घर से वाहर निकलकर इस प्रकार की जांचे कराने के लिये प्रेरित करें।
जन प्रतिनिधियों के साथ केन्द्रीय मंत्री
कलेक्टरों को दिए भर्ती के अधिकार
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय स्वास्थ्य वर्करों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये भर्ती के लिये कलेक्टरों को अधिकार दिये है। जो भी पैरामेडीकल आना चाहते है, वे अपनी सहमति दे सकते है। रही बात दवाईयां उपलब्ध कराने की, उसके लिए शासन स्तर से पूरे प्रयास किये आॅक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण
केन्द्रीय मंत्री तोमर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां उन्होंने संचालित 60 बैड के लिये तैयार किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अटेण्डरों ने बताया कि ऑक्सीजन का फ्लो बहुत कम निकल रहा है। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि इंजीनियरों को बुलाकर ऑक्सीजन फुल मात्रा में मरीजों दिलाएं। प्लांट में ऑक्सीजन फ्लो को शीघ्र सुधरवाया जाये। मरीजों को समय पर पलंग, दवाईयां मिलें। उन्होंने कहा कि कोविड मरीज को समुचित इलाज मुहैया कराना केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके सभी जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर, एसपी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
ऑक्सीजन प्लान्ट देखते केन्द्रीय मंत्री
नवीन ऑक्सीजनप्लांट का किया निरीक्षण
जिला चिकित्सालय के नवीन भवन के पीछे 100 बिस्तर के लिये पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया जायेगा। इसके लिये केन्द्रीय मंत्री ने प्लांट स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों को सलाह पर 100 बिस्तर वाले ऑक्सीजन प्लांट से नवीन भवन में डायरेक्ट सप्लाई हो, उसके लिए कहा।
श्योपुर में लगेगी पौने दो करोड़ रूपये की सिटी स्केन मशीन
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि श्योपुर जिले के लिये पौने दो करोड़ रूपये की सिटी स्केन मशीन और पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। जिसमें सिटी स्केन मशीन पौने दो करोड़ रूपये की बड़ी लगाई जायेगी। श्योपुर जिला मुख्यालय पर 60-60 बिस्तर के 3 ऑक्सीजन प्लांट और विजयपुर एवं कराहल में 60-60 बिस्तर का एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगाएं जाएंगे।