सलमान बट ने कहा कि भारतीय बोर्ड क्रिकेटर की प्रतिभा को तराशते हैं. (Instagram)
करियर में 135 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सलमान बट (Salman Butt) ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि जिनके पास इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि वे दो सीरीज एक-साथ खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए ऐसा मुमकिन ही नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बोर्ड से तो बायो-बबल में ही चीजें काबू में नहीं आ रही थीं.

बट ने भारतीय क्रिकेट के काम करने की तारीफ करते हुए कहा, ‘भारतीय क्रिकेट में बोर्ड अपने खिलाड़ियों को बनाते हैं, उन्हें तैयार करते हैं. जब उनका (भारत) घरेलू क्रिकेट हुआ तो 700 से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी बायो-बबल का हिस्सा थे. यह कहां लिखा है दुनिया में कि कम करने से चीज बेहतर हो जाती है. जब सब लोग एक ही काम करना चाह रहे हैं तो जाहिर तौर पर आपको उन्हें बांट देना चाहिए.’
सलमान ने करियर में 33 टेस्ट, 78 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उनके नाम टेस्ट में 3 शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से कुल 1889 जबकि वनडे में 8 शतकों और 14 अर्धशतकों की बदौलत कुल 2725 रन दर्ज हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 3 अर्धशतक लगाए और कुल 595 रन बनाए.